चावल के पानी को आम भाषा में माड़ कहा जाता है। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर माड़ न सिर्फ हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारी स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है। यह बालों के लिए नैचुरल कंडिश्नर का काम करता है। आइए जानते हैं चावल के पानी को तैयार करने का तरीका और बालों पर इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए...
चावल का पानी दूर कर देगा गंजापन, इस्तेमाल करते वक्त रखें ये सावधानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-चावल के पानी को बालों को धोकर कंडिशनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बालों को सॉफ्ट बनाता है।
-सबसे पहले बालों को शैंपू करें। इसके बाद चावल के पानी को बालों पर डालें और इससे स्कैल्प पर मसाज भी करें। कुछ देर बाद बालों को साफ पानी से धो लें।
-बेहतर नतीजों के लिए आप चावल के पानी को बालों में 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
-हफ्ते में एक से दो बार आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-चावल के पानी में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जिस वजह से बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है।
-कच्चे चावल को एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। अब चावल को छान लें और पानी को अलग रख दें। अब आप इस पानी को बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
-चावल को किसी खुले बर्तन में बनाएं। जब चावल पक जाए तो उसमें पानी यानी माड़ अलग कर लें। पोषक तत्वों से भरपूर इस माड़ को बालों के लिए प्रयोग करें।

कमेंट
कमेंट X