सब्सक्राइब करें

Naturally Black Hair: मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर लगाएं, बाल हो जाएंगे काले

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 02 Sep 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
What To Add In Mehendi For Black Hair Balo Ko Kala Kaise Kare Gharelu Nuskhe
MEHNDI - फोटो : Istock

आजकल बाल सफेद होना आम बात हो गया है। इसे छुपाने के लिए लोग कलर लगाना ठीक समझते हैं। लेकिन लंबे समय तक हेयर कलर के इस्तेमाल से बालों को नुकसना होने लगता है। बालों की ग्रोथ जहां कम हो जाती है। वहीं कमजोर होकर टूटना, झडना शुरू हो जाता है। साथ ही बाल भी पूरी तरह से सफेद हो जाते हैं। अगर आप अपने बालों को केमिकल रहित तरीके से काला करना चाहते हैं तो मेहंदी सबसे बढ़िया विकल्प है। मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर लगाने से बाल नेचुरली काले होते हैं और बालों को किसी केमिकल के नुकसान का भी डर नहीं होता। तो चलिए जानें मेहंदी में मिलाकर क्या लगाएं। जिससे कि बाल नेचुरली काले हो जाएं।

Trending Videos
What To Add In Mehendi For Black Hair Balo Ko Kala Kaise Kare Gharelu Nuskhe
सरसो का तेल - फोटो : iStock
तेल मिलाकर लगाएं

बालों को अगर नेचुरली काला करना है तो बालों में मेहंदी लगाने के लिए उसमे तेल मिलाकर लगाएं। सरसो या नारियल का तेल मिलाएं। या फिर अरंडी का तेल मिलाकर मेहंदी का पेस्ट बनाएं। पेस्ट बनाने के लिए मेहंदी पाउडर लेकर उसमे तेल मिला लें दो से तीन चम्मच। फिर किसी लोहे की कढाही में इसे गर्म करें। मेहंदी को तब तक गर्म करें जब तक कि ये पूरी काली ना हो जाए। इसे शीशी में भरकर रख लें और नहाने के पहले करीब चार घंटे के लिए बालों पर लगा लें। फिर धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसे लगाएं। कुछ ही दिनों में बाल पूरी तरह से काला हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What To Add In Mehendi For Black Hair Balo Ko Kala Kaise Kare Gharelu Nuskhe
amla
आंवला मिलाएं

मेहंदी में आंवला मिलाकर लगाने का आइडिया काफी पुराना है। आंवले से बालों की कई सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। मेहंदी पाउडर में आंवला का पाउडर मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसे तीन से चार घंटों के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। फिर बाल धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस मिश्रण को लगाएं। बाल नेचुरली काला हो जाएगा। 

What To Add In Mehendi For Black Hair Balo Ko Kala Kaise Kare Gharelu Nuskhe
चाय - फोटो : iStock
कॉफी या चाय

बालों में अगर आप काले के अलावा थोड़ा सा रेड शेड लाना चाहते हैं तो कॉफी या फिर चाय का पानी मिलाएं और इसकी मदद से पेस्ट बनाकर तैयार करें। चार से पांच घंटों में बालों पर खूबसूरत कलर चढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
What To Add In Mehendi For Black Hair Balo Ko Kala Kaise Kare Gharelu Nuskhe
egg
अंडा और नींबू मिलाएं

बालों के लिए अंडा काफी फायदेमंद है। वहीं नींबू स्कैल्प को फायदा करता है। इसलिए मेहंदी में नींबू का रस और अंडा मिलाकर लगाएं। अंडे के एक सफेद भाग और नींबू के दो से तीन चम्मच को लेकर मेहंदी में मिला लें। फिर इस पेस्ट को तीन से चार घंटे के लिए बालो में लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार इसे लगाने से बाल नेचुरली काले होने लगते हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed