फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best of 2018: शाही शादियों में लुक के कारण चर्चा में रहीं ये दुल्हनें, देखें कौन लगी ज्यादा खूबसूरत

Fri, 28 Dec 2018 08:18 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 28 Dec 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
best of 2018 top 5 bollywood brides
bollywood marriage - फोटो : instagram
यूं तो इस साल बॉलीवुड में कई शादियां हुईं, लेकिन इनमें से कुछ ब्राइड को उनके लुक्स को लेकर बहुत सुर्खिया मिलीं। पूरे साल किसी न किसी दुल्हन का लुक चर्चा का विषय बना रहा। मई 2018 में सोनम कपूर की शादी से ये सिलसिला शुरू हुआ और 12 दिसंबर को कपिल शर्मा की शादी के साथ खत्म हुआ। इस साल में जिन सेलेब्स ने शादी की उसमें सोनम कपूर, नेहा धूपिया, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा आदि शामिल हैं।
best of 2018 top 5 bollywood brides
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
दीपिका-रणवीर
14 और 15 नवंबर को दीपवीर ने इटली के लेक कोमो के पास स्थित विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। खबरों की मानें तो दीपिका के शादी के लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। सिंधी वेडिंग में दीपिका ने गुलाबी रंग का पारंपरिक लहंगा पहना था, जिसमें वह खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके लहंगे की चुनरी बेहद खास थी, जिस पर सारे में जरदोसी वर्क है। इसके साथ ही चुनरी पर सदा सौभाग्यवती भव: भी लिखा हुआ है। बता दें कि यह श्लोक किसी आम धागे से नहीं बल्कि सोने से कढ़ा हुआ है।
best of 2018 top 5 bollywood brides
Sonam Kapoor
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
इसी साल सोनम कपूर ने 8 मई को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए। अपनी शादी के जोड़े में सोनम भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सुर्ख लाल लहंगे के साथ उन्होंने खूबसूरत गहने और माथा पट्टी पहनी, जिसने उनके लुक पर चार-चांद लगाने का काम किया। उनका यह खूबसूरत लहंगा डिजाइनर अनुराधा वकील ने तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
best of 2018 top 5 bollywood brides
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे, लेकिन इस साल भी अनुष्का का दुल्हन लुक चर्चा में बना रहा। इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में उन्होंने भारतीय परंपरा से शादी की। दुल्हन के रूप में अनुष्का विराट का ही नहीं सबका दिल जीतने में कामयाब हुई थीं। उन्होंने फीका गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया। लहंगे को विंटेज लुक देने के लिए सोने और चांदी के धागों के साथ पर्ल और मनके का प्रयोग किया गया था। लहंगे के साथ उन्होंने सब्यसाची हेरिटेज कलेक्शन के सिंडिकेट अनकट डायमंड, पेल पिंक स्पिनेल और बरोक जापानीच कल्चर्ड के बनी ज्वैलरी पहनीं थी।
विज्ञापन
best of 2018 top 5 bollywood brides
neha dhupia
नेहा धूपिया-अंगद बेदी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से हुई थी। पिंक लहंगे और कम मेकअप में नेहा दुल्हन के रूप में बहुत प्यारी नजर आईं। इसके साथ उन्होंने सोने और पन्ना से बना चोकर कैरी किया था। इसके अलावा उन्होंने लहंगे से मैच करते हुए झुमके और डायमंड शेप का मांग टीका पहना था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed