{"_id":"622837777021123ebb47274a","slug":"bollywood-acress-rock-in-black-saree-look-classy-you-should-also-try","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: क्लासी लुक की चाह है तो पहने ब्लैक साड़ी, इन एक्ट्रेस से लें स्टाइल टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: क्लासी लुक की चाह है तो पहने ब्लैक साड़ी, इन एक्ट्रेस से लें स्टाइल टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
saree
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट गंगूबाई फिल्म के प्रमोशन में व्हाइट और ऑफ व्हाइट कलर की साड़ियों में नजर आईं। जिसमे प्रिंट से लेकर स्टाइल तक हर बार अलग नजर आया। लेकिन अगर आप क्लासी लुक की चाह के साथ कुछ हटके चाहते हैं। ब्लैक कलर की साड़ी कैर करें। ब्लैक साड़ी आपके लुक में स्टाइल ऐड करेगी। वहीं इस कलर की साड़ी के साथ आपको बहुत सारे एक्सेसरीज को भी नहीं कैरी करना पडेगा। बस एक खूबसूरत ब्लैक कलर की साड़ी हर किसी पर इंप्रेशन जमाने के लिए काफी होगी। तो अगर आप ब्लैक साड़ी पहनने की चाह रखती हैं तो इन एक्ट्रेस से टिप्स ले सकती हैं।
2 of 6
saree
- फोटो : instagram
कृति सेनन की तरह अगर आप पार्टी में बिल्कुल अलग लुक चाहती हैं तो सितारों से सजी ब्लैक साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। वहीं ब्लैक साड़ी को हॉल्टर नेक और स्लीवलेस डिजाइन के साथ ही बैकलेस लुक के साथ कैरी किया जा सकता है। ये स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
3 of 6
saree
- फोटो : instagram
वहीं व्हाइट साड़ी की ही तरह ब्लैक साड़ी को भी आप सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी के साथ कैरी कर सकती हैं। सिल्वर झुमके इस तरह की साड़ी के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगेंगे। वहीं आप चाहें तो नेकपीस इस लुक पर डिच कर सकती हैं। लेकिन स्टेटमेंट रिंग पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
saree
- फोटो : instagram
वैसे अगर आप ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो शियर फैब्रिक की प्लेन ब्लैक साड़ी का चुनाव करें। जिसके साथ कंट्रास्ट कलर का ब्लाउज शानदार लगेगा। वाणी कपूर ने मनीष मल्होत्रा के इस डिजाइनर कलेक्शन के साथ पिंक ब्लाउज का चुनाव किया है। वहीं इस साड़ी को भी वाणी ने केवल ईयररिंग्स के साथ मैच किया है।
वहीं क्लासी लुक के लिए लैस डिटेलिंग की साड़ियां भी शानदार लगती हैं। वी प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ थ्रेड वर्क की परिणिती चोपड़ा की साड़ी एवरग्रीन है। जिसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। वहीं इस लुक को परिणिती चोपड़ा ने कोहल आईज, ब्राउन शेड लिपस्टिक और बालों में लो बन के साथ स्टाइल किया है। जिसमे उनका लुक काफी खूबसूरत दिख रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।