फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: स्ट्रैपलेस टॉप में हिना खान की तस्वीरें हो रहीं वायरल, स्टाइल से जीता फैंस का दिल

Tue, 08 Mar 2022 03:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 08 Mar 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
hina khan in black strapless bustier top for ita award look stunning
हिना खान की शाॅर्ट ड्रेस - फोटो : Instagram/realhinakhan

हिना खान छोटे पर्दे की वो स्टार हैं जो अपने फैशन से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड में, जहां वो ब्लैक कपड़ो में पहुंची। अपने इस लुक की झलक हिना खान ने इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमे उनका स्टाइल और लुक कमाल का नजर आ रहा है। 

hina khan in black strapless bustier top for ita award look stunning
hina khan - फोटो : instagram

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो अवॉर्ड फंक्शन के लिए रेडी हैं। जिसमे उनका लुक सबसे जुदा नजर आ रहा है। काले रंग के बस्टियर स्ट्रैपलेस टॉप के साथ हिना ने पैंट को चुना है। बेहद सिंपल से नजर आ रहे इस आउटफिट को हिना ने अपने स्टाइल से बोल्ड और ग्लैमरस बना दिया है। स्ट्रैपलेस बस्टियर के साथ कमर पर फ्रिल ऐड है। जो कि इसे काफी खूबसूरत बना रही है। 

hina khan in black strapless bustier top for ita award look stunning
hina khan - फोटो : instagram

फ्लेयर्ड पैंट हिना के स्लिम फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही है। बस्टियर टॉप में स्वीटहार्ट नेकलाइऩ बनी है। जबकि बस्ट एरिया पर कीहोल डिटेलिंग की गई है। वहीं इस टॉप में डियामांटे एंब्रायडरी की गई है। जो कि शिमरी इफेक्ट क्रिएट कर रही है। वहीं पैंट हाई वेस्ट और फ्लेयर्ड है। जो कि रेट्रो वाइब्स दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan in black strapless bustier top for ita award look stunning
hina khan - फोटो : instagram

हिना ने इस आउटफिट को ब्लैक स्ट्रैपी हील्स के साथ मैच किया है। वहीं हिना खान का मेकअप हर किसी का ध्यान खींच रहा है। हिना ने इस लुक को हाई लाइट करने के लिए विंग्ड आईलाइनर लगा रखा है। जबकि ब्लश पिंक चिक्स लुक्स को खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं। हिना ने साथ ही अपने हेयरस्टाइल से सबका दिल चुराया है। इस ब्लैक बस्टियर और पैंट के साथ हिना ने स्लीक हाई पोनीटेल बना रखी है। जो पूरे लुक में ड्रामा क्रिएट कर रही है। और हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। 

विज्ञापन
hina khan in black strapless bustier top for ita award look stunning
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान हमेशा अपने फैशन सेंस से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। वहीं हिना अपने लुक्स की तस्वीरें इंस्टग्राम पर भी जमकर पोस्ट करती हैं। जिसे उनके फैंस जमकर लाइक करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed