कंगना रानौत बॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्रेव अभिनेत्री हैं। जो अपनी एक्टिंग और बेबाकी के लिए मशहूर हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर नेपोटिज्म पर बोलकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली है। कंगना की ये बोल्डनेस उनके लुक्स में भी साफ दिखती है। अपने स्टेटमेंट लुक्स से वो फैशन की दौड़ में भी आगे रहती हैं। फिल्मी करियर की शुरूआत से लेकर अबतक वो कई तरह के लुक्स में नजर आ चुकी हैं। तो चलिए देखें इस घुंघराले बालों वाली एक्ट्रेस के यादगार और बेहतरीन लुक।
ट्रेडिशनल या वेस्टर्न हर लुक में गजब ढाती हैं कंगना रानौत, तस्वीरों में देखें अबतक के बेहतरीन लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो कंगना साड़ी से लेकर वेस्टर्न वियर में नजर आती हैं और हर बार उनका स्टाइल काफी हटके होता है। ब्लैक कलर की इस खूबसूरत सिल्वर बॉर्डर वाली सिंपल सी साड़ी को कंगना ने बेहतरीन तरीके से कैरी किया है। वहीं चोकर नेकपीस के साथ ये लुक पूरा किया गया है।
A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on
कंगना साड़ी पहनने के मामले में कई बार रेखा को कॉपी करते दिखती हैं। तभी तो गोल्डन रंग की साड़ी संग चोकर और ब्राउन लिप्स के साथ वो रेखा जैसी नजर आ रही हैं।
A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on
लैक्मे फैशन वीक के लिए तैयार कंगना इस नीले रंग की ड्रेस संग रेट्रो लुक में तैयार हैं। जिसके साथ ऑफ शोल्डर टॉप और स्कर्ट में कंगना का लुक खूबसूरत दिख रहा है।
कंगना अपने बोल्ड फैशन से भी सबकी बोलती बंद कर देती हैं। फिल्म की प्रमोशन के दौरान थाई हाई स्लिट गाउन के साथ ब्लैक गार्टर पहन कंगना ने बोल्ड लुक दिखाया था।