फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनाडा की ये मेकअप आर्टिस्ट करती है अनोखा मेकअप, हाथ-पैर पर बनाती हैं अजब-गजब तस्वीरें

Tue, 23 Jun 2020 03:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 23 Jun 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
canadian makeup artist mimi choi make beautiful art on human body
- फोटो : social media

कलाकार अपनी कलाकारी चारो तरफ दिखाते हैं। कुछ ऐसा ही खास है कनाडा के वैंकुवर में रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट मिमी चोई के हाथों में। कहने को तो वो मेकअप करती हैं लेकिन ये केवल मेकअप नहीं बल्कि कलाकारी है। काजल, लिपस्टिक और आईशैडो जैसे सामान से वो शरीर पर ऐसी तस्वीर बनाती हैं जिसे देख एक बार तो धोखा ही खा जाए। इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर में उन्होंने हाथों को फ्रेंच फ्राईज, पैरों को छिले हुए केले जैसा बना रखा है। जिसे देख यकीन करना मुश्किल है।


 
canadian makeup artist mimi choi make beautiful art on human body
- फोटो : social media

केवल यहीं नहीं चेहरे पर फलों की टोकरी का चित्र अद्भुत है वहीं हाथों पर चीज बोर्ड बनाना, मैकडोनॉल्ड या सुशी जैसे जापानी डिश बनाना आम बात है। मिमी इस तरह के मेकअप को कुछ ऐसा करती हैं कि वो बिल्कुल असली दिखता है। इंस्टाग्राम पर मिमी किसी सेलिब्रेटीज से कम नही हैं और उनके 11 लाख फॉलोअर भी हैं।


 
canadian makeup artist mimi choi make beautiful art on human body
- फोटो : social media
मेकअप सीखने के लिए नौकरी तक छोड़ दी

पेशेवर मेकअप कलाकार 34 वर्षीय मिमी ने बताया कि उन्हें मेकअप से तब प्यार हुआ, जब वह 28 वर्ष की थीं। उन्हें लगने लगा उनका जन्म अद्भुत मेकअप करने के लिए हुआ है। सपने पूरे करने के लिए उन्होंने अपनी स्कूल इंस्ट्रक्टर की नौकरी छोड़ दी और फिर ब्यूटी स्कूल में पढ़ना शुरू किया। इस स्कूल में पढ़ते हुए उन्होंने अपने मेकअप क्रिएशन के फोटो लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। उनका मेकअप इतना प्रभावशाली होता था कि देखकर लोग आश्चर्य करने लगते थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
canadian makeup artist mimi choi make beautiful art on human body
- फोटो : social media
लॉकडाउन में ऑनलाइन क्लासेस
लॉकडाउन के दौरान मिनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा ऑनलाइन क्लासेस दे रही हैं। कोई भी लुक देना अब उनके बाएं हाथ का काम होकर रह गया है। उन्हें अपने काम से संबंधित बहुत सी जानकारी सोशल मीडिया और उनके फॉलोअर्स से मिलती है। उनका जुनून ही उन्हें सच्ची खुशी देता है। वे कहती हैं कि मुझे लगता है किसी भी कला में परफेक्ट आर्टिस्ट बनना आसान काम नहीं होता।

 


 
विज्ञापन
canadian makeup artist mimi choi make beautiful art on human body
- फोटो : social media
एक मेकअप में लगते हैं चार घंटे

मिमी जब कहीं मेकअप करने जाती हैं तो वॉटरबेस्ट फेसपैक, आईशैडो, लिपस्टिक, लिक्विड आईलाइनर और रोजमर्रा के सौंदर्य प्रसाधन सहित पूरा सामान खुद के फेवरेट ब्रांड वाला ही इस्तेमाल करती हैं। किसी भी एक मेकअप को पूरा करने में उन्हें कम से कम चार घंटे लग जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed