फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2022: ऐश्वर्या राय ने करीब से दिखाई खूबसूरती, रेड कार्पेट की साझा की ऐसी तस्वीर

Thu, 19 May 2022 11:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 19 May 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
cannes 2022 aishwarya rai show closer look of her makeup at red carpet  look
aishwarya rai - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचते ही अपने लुक से हर किसी की तारीफ बटोरना शुरू कर दिया। कांस फिल्म फेस्टिवल के हर दिन भारतीय अभिनेत्रियों की खूबसूरती का जलवा देखने को मिल रहा है। पहले दिन जूरी मेंबर बनकर दीपिका पादुकोण ने पूरी लाइमलाइट लूटी। वहीं दूसरे दिन रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने शिरकत की। जहां उनके लुक की खूब चर्चा हुई। 

 
cannes 2022 aishwarya rai show closer look of her makeup at red carpet  look
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर शिरकत की। जहां पर उनका लुक लाइमलाइट में रहा। हर किसी को ऐश्वर्या राय के लुक का बेसब्री से इंतजार था। ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर ब्लैक कलर का गाउन चुना। जिसकी स्ट्रैपलेस डिजाइन के साथ ही फूलों की डिटेलिंग इसे खास बना रही थी। वहीं इस गाउन के एक शोल्डर पर फूलों की डिटेलिंग की गई थी। साथ ही इन्हीं फूलों को गाउन के एक साइड पर भी जोड़ा गया था. जो इसे रेड कार्पेट के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। 

cannes 2022 aishwarya rai show closer look of her makeup at red carpet  look
ऐश्वर्या राय ने साझा की क्लोजर लुक की तस्वीरें - फोटो : instagram

वहीं अब ऐश्वर्या राय ने अपने इस रेड कार्पेट लुक के करीब से तस्वीर साझा की है। जिसमे उनकी खूबसूरती साफ नजर आ रही है। दरअसल, लोरिएल पेरिस की ब्रांड एम्बेस्डर होने के नाते वो कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। रेड कार्पेट के लिए रेडी ऐश्वर्या ने इस बार न्यूट्रल शेड के मेकअप को चुना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cannes 2022 aishwarya rai show closer look of her makeup at red carpet  look
ऐश्वर्या राय ने साझा की क्लोजर लुक की तस्वीरें - फोटो : instagram

वहीं उनकी ये तस्वीरें ऐश्वर्या राय के फैंस के लिए किसी ट्रीट की तरह हैं। जिसमे वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत दिख रही हैं। ऐश्वर्या राय ने सिंपल पिंक आईशैडौ को बिग फॉल्स आई लैशेज के साथ ब्लैक आई लाइनर चुना। जिसे हल्का सा विंग टच दिया गया है। वहीं पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक खूबसूरत लग रही है। जबकि चिक्स को काफी न्यूट्रली ब्लश और हाईलाइटेड किया गया है। 

विज्ञापन
cannes 2022 aishwarya rai show closer look of her makeup at red carpet  look
aishwarya rai - फोटो : instagram

ऐश्वर्या राय के इस क्लोजर लुक में उनकी हेयरस्टाइल हर किसी का ध्यान खींच रही है। जो कि बेहद सिंपल और किसी कॉलेज गोइंग गर्ल के लिए परफेक्ट है। ऐश्वर्या ने इस सिंपल सी हेयरस्टाइल के साथ रे़ड कार्पेट लुक कंप्लीट किया। जिसमे उऩकी नेचुरल ब्यूटी नजर आईं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed