सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2020: आखिर नवरात्रि में महिलाएं क्यों करती हैं 16 श्रृंगार ?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 28 Mar 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: 16 shringar and their significance
नवरात्रि - फोटो : फाइल फोटो

शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। वैसे तो माता के भक्ति के लिए सब दिन समर्पित है लेकिन नवरात्रि में मां के पूजन का कुछ ज्यादा महत्व है। इतना ही नहीं नवरात्रि में मां दुर्गा का सोलह श्रृंगार का भी अपना एक खास महत्व है। आप घर में भी अपने बड़ों से व्रत, त्योहार पर श्रृंगार करने की सलाह देते हुए सुना होगा। लेकिन आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों किया जाता है?



इतना ही नहीं सोलह श्रृंगार का जिक्र ऋग्वेद में भी किया गया है। घर में सुख और समृद्धि लाने के लिए सोलह श्रृंगार किया जाता है। यह श्रृंगार सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि भाग्य को भी बढ़ाता है। मां दुर्गा को खुश करने के लिए महिलाएं नवरात्रि पर ये श्रृंगार करती हैं। आइए जानते हैं इस श्रृंगार के बारे में विस्तार से...

Trending Videos
Chaitra Navratri 2020: 16 shringar and their significance
navratri color - फोटो : फाइल फोटो

लाल रंग का जोड़ा
ऐसा माना जाता है कि मां दुर्गा को लाल रंग बहुत पसंद है। इसलिए माता को प्रसन्न करने के लिए कोशिश करें कि नवरात्रि में रोजाना लाल रंग के वस्त्र में पूजा करें।

बिंदी
बिंदी या कुमकुम को माथे पर लगाना पवित्र माना जाता है। सुहागिन स्त्रियों को कुमकुम या सिंदूर से अपने ललाट पर लाल बिंदी लगानी चाहिए। वैसे अब स्टीकर बिंदी का चलन है तो आप चाहें तो इसे भी लगा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: 16 shringar and their significance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मेहंदी
किसी भी सुहागन का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा लगता है। घर में यदि कोई भी शुभ काम होता है तो उस दौरान महिलाएं हाथों और पैरों मे मेहंदी रचाती हैं। ऐसा माना जाता है कि नववधू के हाथों में मेहंदी जितनी गाढ़ी रचती है, उसका पति उसे उतना ही अधिक प्रेम करता है।

सिंदूर
सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सिंदूर लगाने से पति की आयु में वृद्धि होती है।

Chaitra Navratri 2020: 16 shringar and their significance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

गजरा
मां दुर्गा को मोगरे का गजरा बहुत प्रिय है। बालों को संवारने के साथ ही उनकी सुंदरता बढ़ाने के लिए गजरा लगाया जाता है। इसके लिए आप जूड़ा बनाकर उस पर गजरा लगा सकती हैं या फिर चोटी बनाकर भी इसे बालों के ऊपर बांध सकती हैं।

काजल
चेहरे की सबसे खूबसूरत चीज और मन का आइना होती हैं आपकी आंखें। जिनका श्रृंगार होता है काजल। इसे महिलाएं अपनी आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाती हैं। इसके अलावा काजल बुरी नजर से भी बचाए रखता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: 16 shringar and their significance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मांग टीका
माथे के बीचों-बीच पहने जाने वाला यह आभूषण सिंदूर के साथ मिलकर हर लड़की की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। ऐसा माना जाता है कि नववधू को मांग टीका सिर के बीचों-बीच इसलिए पहनाया जाता है ताकि वह शादी के बाद हमेशा अपने जीवन में सही और सीधे रास्ते पर चले।

चूड़ियां
चूड़ियां सुहाग का प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसा माना जात है कि सुहागिन स्त्रियों की कलाइयां चूड़ियों से भरी हानी चाहिए। चूड़ियों के रंगों का भी विशेष महत्व है। लाल रंग की चूड़ियां इस बात का प्रतीक होती हैं कि विवाह के बाद वह पूरी तरह खुश और संतुष्ट है। हरा रंग शादी के बाद उसके परिवार के समृद्धि का प्रतीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed