{"_id":"65533bf6b78cfa3cfd0b9188","slug":"chhath-puja-2023-trendy-outfit-for-chhath-puja-2023-traditional-and-stylish-dresses-on-chhath-2023-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2023: छठ पूजा में पारंपरिक कपड़ों में दिखाना है स्टाइल तो इस तरह के आउटफिट का करें चयन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Chhath Puja 2023: छठ पूजा में पारंपरिक कपड़ों में दिखाना है स्टाइल तो इस तरह के आउटफिट का करें चयन
Chhath Puja Dress: कार्तिक मास में दिवाली का त्योहार मनाने के बाद लोग छठ पूजा की तैयारी शुरू कर देते हैं। छठ पूजा का पर्व यूपी बिहार में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी तैयारी कई कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। छठ पूजा का पर्व चार दिन तक चलता है।
ये पर्व संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इसमें लोग पारंपरिक परिधान पहनना पसंद करते हैं। वैसे तो बहुत से लोग सोशल मीडिया के जरिए ये पता कर लेते हैं कि किस तरह के कपड़े आज कल ट्रेंड में हैं, लेकिन कई लोगों को अभी भी कपड़ों के बारे में ज्यादा समझ नहीं है।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे लुक्स के बारे में बताएंगे, जिनको कैरी करके आप पारंपरिक लुक को मॉडर्न तरीके से पहन सकते हैं। इन सभी लुक्स को कैरी करते वक्त आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना है। ताकि छठ पूजा के दौरान आपका लुक सबसे अलग और स्टाइलिश लगे।
2 of 6
Chhath Puja 2023
- फोटो : social media
पहले करते हैं महिलाओं की बात
अगर आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो बनारसी साड़ी, हल्की एंब्रायडरी वाली साड़ी एक बेहतर ऑप्शन है। इस तरह की साड़ी देखने में भी प्यारी लगती है।
3 of 6
Chhath Puja 2023
- फोटो : Social Media
अगर आप साड़ी का कुछ हल्का विकल्प खोज रहीं हैं तो आर्गेंजा शिफोन की साड़ी भी इस मौके पर अच्छी लगेगी। ये हल्की होने के साथ ही स्टाइलिश लुक देती हैं। इसके साथ ही हैवी बॉर्डर वाली साड़ी भी एक सही विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Chhath Puja 2023
- फोटो : instagram
इन रंगों को दें प्राथमिकता
महिलाएं छठ पूजा में लाल, नारंगी, नीली, गुलाबी और हरे रंग की साड़ी ही पहनें। ये रंग उपयुक्त भी होते हैं और शुभ भी। इन्हें पूजा के समय पहनना अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
Chhath Puja 2023
- फोटो : istock
ऐसे कपड़े पहनें पुरुष
छठ पूजा में पुरुषों का भी काफी काम होता है। वो भी सूर्य देवता को अरग देते वक्त पारंपरिक कपड़े ही पहनते हैं। ऐसे में लड़के साधारण कुर्ते पर एंब्राडडरी वाली हाफ जैकेट कैरी कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।