फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024: क्रिसमस पार्टी में पहनें ऐसी लाल ड्रेस, दिखेंगी एकदम परी सी

Thu, 12 Dec 2024 12:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 12 Dec 2024 12:21 PM IST
सार

क्रिसमस पार्टी में ज्यादातर महिलाएं रेड कलर की ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। यदि आप भी लाल रंग की ड्रेस खरीदना चाहती हैं तो पहले इन एक्ट्रेस के लुक्स पर एक नजर डाल लें। 

 

विज्ञापन
Christmas 2024 trendy red colour dress for Christmas party
क्रिसमस पार्टी में पहनें ऐसी लाल ड्रेस - फोटो : instagram

Christmas 2024: क्रिसमस के पर्व के साथ ही नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है, जिसे हम बड़ा दिन भी कहते हैं। इस दिन ईसाई धर्म के प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन होता है, जिस वजह से चर्च से लेकर लोगों के घरों तक में इसकी रौनक दिखाई दे देती है। ऐसी मान्यता है कि प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के दिन सांता क्लाज बच्चों को उपहार देते हैं। 



सांता क्लाज का पसंदीदा रंग लाल होता है, इसलिए क्रिसमस की पार्टियों में ज्यादातर लोग लाल रंग की ड्रेस ही पहनना पसंद करते हैं। यदि आपको भी कहीं क्रिसमस की पार्टी में जाना है तो उसके लिए लाल रंग की ड्रेस खरीदें। यहां हम आपको लाल रंग की कुछ ऐसी ड्रेस दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप खरीदारी कर सकती हैं। ड्रेस के साथ-साथ हम आपको उसे कैरी करने की टिप्स भी देने जा रहे हैं।

Christmas 2024 trendy red colour dress for Christmas party
ऑफ शोल्डर गाउन - फोटो : instagram

ऑफ शोल्डर गाउन

ग्लैमरस लुक के लिए आप ऐसा ऑफ शोल्डर गाउन कैरी कर सकती हैं। ऐसे गाउन के साथ अगर आप मेसी बन बनाएंगी तो आपका लुक देखने में काफी प्यारा लगेगा। चाहें तो अपनी आंखों को हाइलाइट करते हुए इसके साथ न्यूड लिपस्टिक का चयन करें, ताकि आपकी ड्रेस ज्यादा खूबसूरत दिखे। 

Christmas 2024 trendy red colour dress for Christmas party
रेड ड्रेस - फोटो : instagram

रेड ड्रेस

क्यूट दिखना चाहती हैं तो इस तरह की ड्रेस इसमें आपकी मदद करेगी। ऐसी ड्रेस आपके लुक को न सिर्फ प्यारा बनाएगी, बल्कि इसमें आपको लोग देखते रह जाएंगे। यदि चाहें तो इसके साथ बालों को हल्के से बांध कर उसमें बो अटैच करें। इसके साथ हील्स ही पहनें, ताकि लुक प्यारा लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2024 trendy red colour dress for Christmas party
बॉडीकॉन ड्रेस - फोटो : instagram

बॉडीकॉन ड्रेस

आजकल लड़कियों को बॉडीकॉन ड्रेस काफी पसंद आती है। ऐसे में आप इस तरह की ड्रेस कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस के साथ अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए बालों में सॉफ्ट कर्ल्स करें। इसके साथ गले में एक हल्का सा पैंडंट पहनें। इसके साथ हैवी एक्सेसीरिज न पहनें। 

विज्ञापन
Christmas 2024 trendy red colour dress for Christmas party
को-ऑर्ड सेट - फोटो : instagram

को-ऑर्ड सेट

कुछ आरामदायक पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह के को-ऑर्ड सेट का चयन करें। इस तरह के को-ऑर्ड सेट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। यदि आपके पास को-ऑर्ड सेट नहीं है तो लाल रंग की पैंट के साथ लाल रंग की ही टॉप पहनें। बस ध्यान रखें कि आपकी टॉप थोड़ा अलग टाइप की होनी चाहिए, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed