फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nails Care In Winter: सर्दी की वजह से टूटने लगे हैं नाखून तो ऐसे रखें उनका ध्यान, आसान है तरीका

Thu, 12 Dec 2024 10:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 12 Dec 2024 10:00 AM IST
सार

यदि सर्दी की वजह से आपके भी नाखून अपने आप टूटने लगे हैं तो कुछ आसान तरीके अपनाकर आप इनका ध्यान रख सकते हैं। 

विज्ञापन
Nails Care In Winter how to do care of your nails in winters
सर्दी की वजह से टूटने लगे हैं नाखून तो ऐसे रखें उनका ध्यान - फोटो : instagram

Nails Care In Winter: सर्दियों के मौसम में त्वचा और बालों का खासतौर पर ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में त्वचा और बाल काफी डल होने लगते हैं। ऐसे में लोग इनका ध्यान रखने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। त्वचा और बालों का ध्यान रखते-रखते लोग अपने नाखूनों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिस वजह से नाखून अपने आप टूटने लगते हैं।



दरअसल, सर्दी के मौसम में नाखूनों के टूटने का मुख्य कारण ठंड और शुष्क वातावरण में नमी की कमी होती है।  जिससे त्वचा और नाखून सूख जाते हैं। यह सूखापन नाखूनों को कमजोर बना देता है, जिससे वे आसानी से टूटने लगते हैं। इसके अलावा सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर के अंदर और बाहर नमी की कमी हो सकती है। इसका प्रभाव नाखूनों पर भी पड़ता है। ऐसे में यदि आप भी नाखूनों के टूटने से परेशान है तो कुछ नुस्खे अपनाकर इनका ध्यान रख सकते हैं। 

Nails Care In Winter how to do care of your nails in winters
करें मॉइस्चराइज करें - फोटो : iStock

करें मॉइस्चराइज करें

सर्दी के मौसम में अपने नाखूनों और उसके त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें। इसके लिए नारियल का तेल, जैतून का तेल या विटामिन ई युक्त क्रीम का इस्तेमाल करें। सोने से पहले नाखूनों पर तेल लगाकर हल्की मालिश करें।

Nails Care In Winter how to do care of your nails in winters
पानी से करें बचाव - फोटो : फ्रीपिक

पानी से करें बचाव

ज्यादा नाखून टूटने की दिक्कत तब आती है, जब नाखून ज्यादा समय के लिए पानी में डूबे रहते हैं। इसलिए इस मौसम में ज्यादा देर तक पानी में नाखून डुबोकर न रखें। बर्तन धोते या घर के काम करते समय दस्ताने पहनें।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nails Care In Winter how to do care of your nails in winters
करें सही देखभाल - फोटो : instagram

करें सही देखभाल

सर्दी के मौसम में हमेशा नाखूनों को नियमित रूप से ट्रिम करें। नाखूनों को काटने के लिए अच्छे गुणवत्ता वाले नेल क्लिपर का इस्तेमाल करें, ताकि आपके नाखून डैमेज न हों। इसके साथ-साथ नाखून चबाने की आदत भी छोड़ दें।  

विज्ञापन
Nails Care In Winter how to do care of your nails in winters
ज्यादा नेल पॉलिश न लगाएं - फोटो : instagram

ज्यादा नेल पॉलिश न लगाएं

सर्दी के इस मौसम में नाखूनों पर बार-बार नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल न करें, खासकर अगर उसमें एसीटोन हो। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की बजाय हमेशा नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, ताकि नाखूनों पर इसका खराब असर न पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed