फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saree Draping Tips: सर्दी के मौसम में कुछ ऐसे पहनें साड़ी, ठंड भी नहीं लगेगी और लुक भी दिखेगा सबसे बढ़िया

Wed, 11 Dec 2024 03:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 11 Dec 2024 03:27 PM IST
सार

सर्दी के मौसम में साड़ी पहनने के बाद ठंड से बचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, ऐसे में कुछ खास तरह से साड़ी पहनकर आप इस मुश्किल को हल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Saree Draping Tips how to wear saree in winter wedding
सर्दी के मौसम में कुछ ऐसे पहनें साड़ी - फोटो : instagram

Saree Draping Tips: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर जगह काफी मन से पहनती हैं। खासतौर पर जब शादी-विवाह की बारी आती है तब तो महिलाएं साड़ी पहनना ही सबसे ज्यादा पसंद करती हैं, लेकिन जब भी सर्दी का मौसम आता है, तब महिलाएं साड़ी पहनने से कतराती हैं। साड़ी में ठंड काफी ज्यादा लगती है, क्योंकि इसके साथ महिलाएं स्वेटर नहीं पहनतीं।



यदि आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं, जिन्हें साड़ी पहनना पसंद है लेकिन सर्दी के कारण नहीं पहन रहीं तो हम आपको इसका हल बताने जा रहे हैं। हम यहां आपको साड़ी पहनने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको फॉलो करने के बाद आपको जरा सी भी सर्दी नहीं लगेगी। इन टिप्स को फॉलो करके आपका लुक भी स्टाइलिश लगेगा। 

Saree Draping Tips how to wear saree in winter wedding
फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनें - फोटो : instagram

फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनें

सर्दी के मौसम में आप गर्म कपड़े (जैसे वूलन या सिल्क) से बने फुल स्लीव्स ब्लाउज साड़ी के साथ पहन सकती हैं। आजकल तो बाजार में हाई नेक या टर्टल नेक डिजाइन वाले ब्लाउज भी मिलते हैं जोकि ठंड से बचाने और फैशनेबल लुक के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।  

Saree Draping Tips how to wear saree in winter wedding
शॉल इस्तेमाल करें - फोटो : instagram

शॉल इस्तेमाल करें
 
अपनी साड़ी के साथ मैचिंग या कंट्रास्ट वूलन शॉल कैरी करें। इसे स्टाइलिश तरीके से कंधे या पल्लू पर ड्रेप करें। बाजार में आजकल हर डिजाइन और रंगों की शॉल बाजार में मिलती है, जिसे आप अपनी साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saree Draping Tips how to wear saree in winter wedding
जैकेट के साथ साड़ी - फोटो : instagram

जैकेट के साथ साड़ी

साड़ी के साथ एक खूबसूरत फिटेड ब्लेजर, लॉन्ग कोट या क्रॉप्ड जैकेट पहनें। यह वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देगा। जैकेट या ब्लेजर तभी कैरी करें, जब आप पल्लु को अंदर ड्रेप कर रही हैं। 

विज्ञापन
Saree Draping Tips how to wear saree in winter wedding
स्कार्फ का इस्तेमाल करें - फोटो : instagram

स्कार्फ का इस्तेमाल करें

यदि आपको जुकाम या खांसी है तो आप एक हल्के वूलन स्कार्फ को पल्लू के साथ या गले में स्टाइलिश तरीके से बांधें। इसके लिए साड़ी के पल्लु को आप घुमा कर दूसरी साइड अटैच कर सकती हैं। इससे भी आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed