{"_id":"67591669f4dd12781f083b1c","slug":"winter-essentials-things-how-to-buy-thermal-wear-for-winter-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thermal Wear: थर्मल वियर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना ठंड में सिकुड़ जाएंगे आप","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Thermal Wear: थर्मल वियर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना ठंड में सिकुड़ जाएंगे आप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:46 AM IST
सार
ठंड के मौसम में थर्मल वियर का चुनाव करना बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह आपके शरीर को गर्म रखने और ठंड से बचाने में मदद करता है। ऐसे में थर्मल वियर खरीदते वक्त इन बातों का ध्यान अवश्य रखें।
विज्ञापन
1 of 7
थर्मल वियर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Tips To Buy Thermal Wear In Winter: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े खरीद रहा है। इस मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग थर्मल वियर जरूर खरीदते हैं। थर्मल वियर शरीर की गर्मी को अंदर बनाए रखता है और बाहर की ठंडी हवा को रोकता है।
ये अन्य भारी कपड़ों की तुलना में हल्के और पहनने में आरामदायक होते हैं। इनमें इस्तेमाल होने वाले कपड़े जैसे ऊन, कॉटन और पॉलीस्टर मिश्रण शरीर को पसीने से भी बचाते हैं। इन्हें अन्य कपड़ों के नीचे पहनना आसान होता है, जिससे ठंड से बचने के लिए लेयरिंग करना सुविधाजनक हो जाता है।
यदि आपको भी काफी ज्यादा ठंड लगती है तो अपने कलेक्शन में अच्छी क्वालिटी का थर्मल वियर अवश्य शामिल करें। थर्मल वियर खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, ताकि ये सही में आपको ठंड से बचा सकें।
2 of 7
सही हो फैब्रिक
- फोटो : Adobe stock
सही हो फैब्रिक
यदि आप बेहद ठंडे इलाके में रहते हैं, तो मिक्स्ड वूल वाले थर्मल बेहतर रहेंगे। ये अधिक गर्माहट देते हैं। हल्की ठंड के लिए कॉटन मटैरियल आरामदायक होता है, लेकिन यह बहुत अधिक गर्म नहीं होता। पॉलिएस्टर और स्पैन्डेक्स मिश्रित थर्मल वियर हल्के और फ्लेक्सिबल होते हैं, और ये नमी सोखने में मदद करते हैं।
3 of 7
साइज होना चाहिए सही
- फोटो : Adobe stock
साइज होना चाहिए सही
थर्मल वियर का साइज सही होना चाहिए। ये न तो न बहुत टाइट होना चाहिए और न बहुत ढीला, क्योंकि अधिक टाइट थर्मल पहनने से रक्त संचार प्रभावित हो सकता है, जबकि ढीला थर्मल शरीर को सही तरीके से गर्म नहीं रख पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
डिजाइन पर ध्यान दें
- फोटो : Adobe stock
डिजाइन पर ध्यान दें
थर्मल वियर की लेयर्ड संरचना ज्यादा बेहतर मानी जाती है। अंदर की परत गर्मी को लॉक करती है, और बाहरी परत ठंडी हवा को अंदर आने से रोकती है। यदि लेयर्ड संरचना नहीं होगी तो आप ठंड में परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
वजन और मोटाई का ध्यान रखें
- फोटो : Adobe stock
वजन और मोटाई का ध्यान रखें
अक्सर लोगों को लगता है कि थर्मल वियर मोटा होना चाहिए, जबकि अत्यधिक मोटा थर्मल वियर पहनने में असुविधाजनक हो सकता है। हल्के वजन का और पतले मटीरियल वाला थर्मल बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसे अन्य कपड़ों के नीचे आसानी से पहना जा सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।