{"_id":"67590c57e4c92cea390fd9c4","slug":"handmade-knitted-sweater-latest-design-for-woman-and-girls-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Handmade Knitted Sweater: दोबारा से लौट रहा हाथ से बने स्वेटर का ट्रेंड, यहां देखें नई-नई डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Handmade Knitted Sweater: दोबारा से लौट रहा हाथ से बने स्वेटर का ट्रेंड, यहां देखें नई-नई डिजाइन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:44 AM IST
सार
हाथ से बने स्वेटर का ट्रेंड एक बार फिर से फैशन की दुनिया में वापसी कर रहा है। यह न केवल पुराने समय की यादों को ताजा करता है, बल्कि हस्तशिल्प की कला को भी बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
1 of 7
दोबारा से लौट रहा हाथ से बने स्वेटर का ट्रेंड
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Handmade Knitted Sweater: एक बार फिर से अब लोगों का झुकाव टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल फैशन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें फिर से काफी समय के बाद हाथ से बुने स्वेटर काफी पसंद आ रहे हैं। कई लोगों के लिए हाथ से बने स्वेटर उनके बचपन की यादें वापस लाते हैं, जब दादी या मां सर्दियों में स्वेटर बुनती थीं। इनसे न सिर्फ यादें जुड़ी होती हैं, बल्कि ये लंबे समय तक चलते हैं क्योंकि यो उच्च गुणवत्ता वाली ऊन से बने होते हैं।
हाथ से बुने स्वेटर की हर डिजाइन काफी अलग होती है, जो उन्हें बाजार में मिलने वाले स्वेटरों से अलग बनाता है। ऐसे में अब लोग स्वेटर बुनना सीख रहे हैं ताकि वे अपने कपड़ों में पर्सनल टच दे सकें।
वैसे तो आपको बाजार में कई बुकलेट मिल जाएंगी, जिसमें स्वेटरों की डिजाइन रहती है, लेकिन इसके बावजूद हम आपको कुछ ऐसे स्वेटर दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें सिलेब्स ने पहना है। उनसे डिजाइन को देखकर भी आप अपना स्वेटर तैयार कर सकती हैं।
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
यदि आपको शॉर्ट कार्डिगन पसंद हैं तो आप ऐसी डिजाइन का चयन कर सकती हैं। ऐसा कलरफुल डिजाइन बनाकर उसके बीच-बीच में दिल बनाएं। ये आप अपनी किसी दोस्त को भी बनाकर तोहफे में दे सकती हैं। इसी जींस के अलावा सूट के साथ भी पहना जा सकता है।
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
तीन रंगों वाली ऐसी ऊनी जैकेट आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम करेगी। ऐसी जैकेट बनाना आपके लिए काफी आसान रहेगा, क्योंकि इसमें किसी तरह की डिजाइन नहीं पड़ी है। इसमें आपको सीधी-सीधी बुनाई करनी है, चाहें तो इसमें कैप भी बुन लें, ताकि ये आपकी परफेक्ट जैकेट बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
यदि कार्डिगन और जैकेट नहीं बुनना चाहती हैं तो ऐसे स्वेटर का चयन करें। ऐसा स्वेटर सर्दी के मौसम में आपको न सिर्फ ठंड से बचाएगा, बल्कि इससे आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। इस स्वेटर के लिए रंगों का चयन अपने हिसाब से करें, तकि ये पहनकर अच्छा दिखे।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
आजकल ओवरसाइज कपड़ों का काफी ट्रेंड है। ऐसे में आप इस तरह का ओवर साइज हाईनेक तैयार करा सकती हैं। ऐसा हाईनेक स्लिम फिट जींस के साथ देखने में काफी अच्छा लगेगा। इसके साथ स्लीव को ढीला ही बनाएं, ताकि पूरा लुक ही ओवरसाइज लगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।