फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sreeleela Hair Style: पुष्पा 2 की श्रीलीला का अलग है अंंदाज, देखें उनकी पांच बेस्ट हेयर स्टाइल

Tue, 10 Dec 2024 02:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 10 Dec 2024 02:40 PM IST
सार

पुष्पा 2 द रूल के ‘किसिक’ गाने में श्रीलीला अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में हम आपको उनके बेस्ट हेयर स्टाइल दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी आसानी से बना सकती हैं। 

विज्ञापन
pushpa 2 actress Sreeleela easy and simple Hair Style disprj
पुष्पा 2 की श्रीलीला का अलग है अंंदाज - फोटो : instagram

Sreeleela Hair Style: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रतिभाशाली और उभरती हुई अभिनेत्री श्रीलीला हाल ही में धमाकेदार फिल्म पुष्पा 2 में नजर आईं। इस फिल्म में उन्हें आइटम सॉन्ग करते देखा गया। उनके इस डांस को लोगों ने खूब पसंद भी किया। श्रीलीला का जन्म 14 जुलाई 2001 को हुआ था और वे मुख्य रूप से कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं।



श्रीलीला को उनके अभिनय कौशल, खूबसूरती और नृत्य प्रतिभा के लिए जाना जाता है। वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। महिलाओं और लड़कियों को उनके लुक्स काफी पसंद आते हैं। उनकी तस्वीरों में सबसे अलग उनके हेयर स्टाइल होते हैं। वो हमेशा लुक के हिसाब से ही हेयर स्टाइल बनाती हैं। यदि आप भी कुछ अलग हेयर स्टाइल बनाने का सोच रही हैं तो श्रीलीला के इन लुक्स से टिप्स लें। 

pushpa 2 actress Sreeleela easy and simple Hair Style disprj
मेसी बन - फोटो : instagram

मेसी बन

मेसी बन देखने में काफी प्यारा लगता है। ऐसे में यदि आप वेस्टर्न लुक कैरी कर रही हैं तो श्रीलीला के जैसे ही मेसी बन बनाएं। यदि आपके बाल काफी स्ट्रेट हैं, तो पहले बालों को हल्का कर्ल कर लें, ताकि मेसी बन का लुक देखने में अच्छा और अलग दिखे। मेसी बन बना रही हैं तो इसमें पिन्स सही से लगाएं, ताकि ये बार-बार ढीला न हो। 

pushpa 2 actress Sreeleela easy and simple Hair Style disprj
बैंग्स विद पोनीटेल - फोटो : instagram

बैंग्स विद पोनीटेल

यदि आपके बाल लंबे हैं तो आप इस तरह के पोनीटेल बनाएं। इसके लिए ये जरूरी नहीं है कि आपके बालों में बैंग्स बने हों। आजकल तो बाजार में भी अलग से बैंग्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपने बालों से मैच करके खरीद सकती हैं। इसे खरीदते वक्त अच्छी तरह से मैच जरूर करें, वरना ये आपके लुक को खराब कर देंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
pushpa 2 actress Sreeleela easy and simple Hair Style disprj
ब्रेडेड हेयर स्टाइल - फोटो : instagram

ब्रेडेड हेयर स्टाइल

इस तरह की ब्रेडेड हेयर स्टाइल एथनिक आउटफिट के साथ काफी प्यारी लगती है। यदि आप साड़ी, लहंगा या सूट पहन रहीं हैं तो इसी तरह की हेयर स्टाइल बनाएं। इसके साथ अगर आप फूलों का गजरा लगाएंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
pushpa 2 actress Sreeleela easy and simple Hair Style disprj
हाई पोनीटेल - फोटो : instagram

हाई पोनीटेल

लंबे बाल वाली लड़कियों के लिए ये हेयर स्टाइल काफी प्यारी है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। ऐसी हेयर स्टाइल के लिए सबसे पहले अपने बालों को हल्का कर्ल करें और फिर पोनीटेल बना लें। पोनीटेल बनाते वक्त बस ध्यान रखें कि आपको बालों को चिपकाना नहीं है। ऐसी हेयर स्टाइल में बालों को बाउंस देना बेहद जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed