{"_id":"6757c708f86d1d256f0db3c4","slug":"pushpa-2-actress-rashmika-mandanna-blouse-collection-image-disprj-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना की तरह पहनेंगी ब्लाउज तो सिंपल सी साड़ी भी लगेगी खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना की तरह पहनेंगी ब्लाउज तो सिंपल सी साड़ी भी लगेगी खूबसूरत
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना एक ऐसी भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्होंने मुख्यतः कन्नड़, तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्हें "नेशनल क्रश ऑफ इंडिया" के नाम से भी जाना जाता है। उनकी लोकप्रियता न केवल उनकी अदाकारी और खूबसूरती के लिए बल्कि उनकी आकर्षक और सहज व्यक्तित्व के लिए भी है। उनका हर अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। हाल ही में वो पुष्पा 2 फिल्म से सुर्खियों में हैं। रश्मिका पुष्पा फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं।
रश्मिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लुक्स की तस्वीरें साझा करती रहती रहती हैं। यदि आप भी उनके लुक्स से टिप्स लेना चाहती हैं तो उनके ब्लाउज कलेक्शन पर एक नजर डालें। उनके पास ब्लाउज का ऐसा कलेक्शन है, जो आपकी सिंपल साड़ी को भी खूबसूरत बना देगा। तो चलिए बिना देर किए आपको एक्ट्रेस का ब्लाउज कलेक्शन दिखाते हैं।
2 of 7
बैक नॉट
- फोटो : instagram
बैक नॉट
आजकल इस तरह का ब्लाउज काफी ट्रेंड में है। यदि आपको बैकलेस ब्लाउज पहनना पसंद है तो उसमें सी ही नॉट बनवाएं। ऐसी नॉट आपके ब्लाउज को अलग लुक देने का काम करेगी। ऐसे ब्लाउज यदि स्लीवलेस होंगे तो आपका लुक और भी ज्यादा प्यारा लगेगा।
3 of 7
पर्ल ब्लाउज
- फोटो : instagram
पर्ल ब्लाउज
यदि आप सिंपल साड़ी पहन रहीं हैं तो उसके साथ एलिगेंट लुक के लिए ऐसा पर्ल वाला ब्लाउज पहनें। ऐसा ब्लाउज आपकी सिंपल साड़ी में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ ज्वेलरी अलग रंग की ही पहनें, ताकि आपका लुक कॉन्ट्रास्ट में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हॉल्टर नेक
- फोटो : instagram
हॉल्टर नेक
अगर बॉस लेडी लुक कैरी करने का सोच रही हैं तो ऐसा हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी करें। हॉल्टर नेक वाला ब्लाउज आपके लुक को अलग वाइब देगा। ऐसे ब्लाउज पर यदि आगे की तरफ मिरर लगे होंगे तो ये देखने में और भी ज्यादा प्यारे लगेंगे। ऐसे में आप बिना सोचे ऐसे ही ब्लाउज का चयन करें।
विज्ञापन
5 of 7
स्ट्रेपी ब्लाउज
- फोटो : instagram
स्ट्रेपी ब्लाउज
यदि साड़ी में ग्लैमरस दिखने का सोच रही हैं तो स्ट्रेपी ब्लाउज का चयन करें। ऐसे ब्लाउज आप बनवा भी सकती हैं और ये आपको रेडीमेड बाजार में भी मिल जाएंगे। ऐसे ब्लाउज के साथ शिफॉन की सिंपल साड़ी भी प्यारी दिखेगी। बस इसके साथ ज्वेलरी का चयन थोड़ा सोच के करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।