फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Fashion Tips: सर्दी के मौसम में घूमने जा रही हैं तो हिना खान की तरह दिखाएं स्टाइल

Mon, 09 Dec 2024 04:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 09 Dec 2024 04:21 PM IST
सार

आज हम आपको हिना खान के कुछ विंटर वियर लुक दिखाने जा रहे हैं। जिसे पहनने के बाद आप भी न सिर्फ स्टाइलिश दिखेंगी, बल्कि आपको ठंडी भी नहीं लगेगी। 
 

विज्ञापन
Winter Fashion Tips inspired by hina khan
सर्दी के मौसम में घूमने जा रही हैं तो हिना खान की तरह दिखाएं स्टाइल - फोटो : instagram

Winter Fashion Tips: हिना खान एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन आज के समय में वो बेव सीरीज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  उन्होंने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। कुछ समय पहले ही हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। ऐसे में वो लगातार इस बीमारी से लड़ रही हैं।



बीमारी से लड़ने के बाद भी हिना खान ने काम करना बंद नहीं किया है। वो लगातार फैशन शोज में रैंप वॉक कर रही हैं। हिना खान अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनका हर लुक लोगों को काफी पसंद आता है। खासतौर पर अब जब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है तो आप उनसे विंटर लुक्स देख सकती हैं। उनके लुक्स से टिप्स लेकर यदि आप खरीदारी करेंगी तो आपका लुक और प्यारा दिखेगा। 

Winter Fashion Tips inspired by hina khan
कश्मीरी जैकेट - फोटो : instagram

कश्मीरी जैकेट

यदि आप किसी ऐसी जगह घूमने जा रही हैं, जहां काफी ज्यादा सर्दी होने वाली है तो अपने साथ ऐसी कश्मीरी जैकेट अवश्य लेकर जाएं। ऐसी जैकेट ब्लैक जैगिंग्स के साथ भी काफी प्यारी लगेगी। इसके साथ आप आंखों पर चश्मा लगाकर अपने लुक को प्यारा बना सकती हैं। ऐसी जैकेट के साथ या तो मेसी बन बनाइए, या फिर बालों को खुला रखिए। 

Winter Fashion Tips inspired by hina khan
जींस के साथ जैकेट - फोटो : instagram

जींस के साथ जैकेट

अगर कुछ कंफर्टेबल पहनने का सोच रहीं हैं तो इसी तरह की जैकेट अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें। स्लिम फिट जींस के साथ ऐसी जैकेट आपके स्टाइल को अलग दिखाने में मदद करेगी। ज्यादा सर्दी है तो ऐसी क्यूट सी टोपी अवश्य लगाएं। ये भी देखने में काफी प्यारी लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Fashion Tips inspired by hina khan
लेयर्ड आउटफिट - फोटो : instagram
लेयर्ड आउटफिट

सर्दी में अक्सर ये समझ नहीं आता है कि कैसे आउटफिट पहनें। ऐसे में आप जींस के साथ सफेद रंग की शर्ट कैरी कर सकती हैं। इस शर्ट के साथ चाहें तो ग्रीन रंग का स्वेटर पहनें। ये लुक देखने में काफी सही लग रहा है। इसके साथ भी आपको अपने बालों को खुला ही रखना है। 
विज्ञापन
Winter Fashion Tips inspired by hina khan
लेदर स्कर्ट - फोटो : instagram

लेदर स्कर्ट 

यदि ग्लैमरस दिखना है तो ब्लैक कलर की लेदर वाली लॉन्ग स्कर्ट कैरी करें। इसके साथ ब्लैक रंग की ही टॉप और उसके साथ डेनिम जैकेट पहनें। ऐसी ड्रेस के साथ जूते ही ज्यादा सही रहेंगे। हील्स में आप परेशान हो सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed