{"_id":"68edf2e66f47cc926c07216b","slug":"dhanteras-2025-latest-design-of-silver-payal-with-image-2025-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदें ऐसी चांदी की सुंदर पायल, जो दिखेंगी महंगी लेकिन हैं बेहद बजट फ्रेंडली!","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदें ऐसी चांदी की सुंदर पायल, जो दिखेंगी महंगी लेकिन हैं बेहद बजट फ्रेंडली!
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 18 Oct 2025 08:16 AM IST
सार
Latest Design Of Silver Payal: इस धनतेरस कुछ महंगा खरीदना नहीं चाहते तो अपने घर की लक्ष्मी को पायल पहनाकर उन्हें प्रसन्न करें।
विज्ञापन
1 of 6
silver payal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Latest Design Of Silver Payal: धनतेरस का पर्व न केवल धन और स्वास्थ्य की कामना का दिन होता है, बल्कि ये घर की लक्ष्मी यानी आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी को सम्मान और प्रेम देने का भी खास मौका होता है।
परंपरा के अनुसार इस दिन कुछ न कुछ नया खरीदना शुभ माना जाता है, और ऐसे में अगर आप अपनी घर की लक्ष्मी के लिए एक खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन की पायल खरीदेंगे, तो ये उन्हें खुश करने के साथ-साथ सौभाग्य भी ला सकती है।
आजकल बाजार में पायल के इतने ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन्स उपलब्ध हैं जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक के साथ अच्छे लगते हैं। चांदी की बारीक नक्काशी वाली पायल से लेकर बीड्स और कुंदन वर्क वाली फैंसी पायल तक, हर मौके और बजट के लिए कुछ न कुछ मौजूद है।
2 of 6
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
यदि कुछ ठोस खरीदने का सोच रहे हैं तो ऐसी कड़े वाली पायल आप खरीद सकते हैं। ऐसे पायल देखने में तो कड़े के जैसी होती है, लेकिन इन्हें पैरों में पहना जाता है। ऐसे में आप इन्हें खरीदकर अपने घर की किसी महिला को तोहफे में दे सकते हैं और वो त्योहार के मौके पर इसे पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।
3 of 6
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
कुछ पारंपरिक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसी महीन डिजाइन वाली पायल भी आप खरीद सकते हैं। ऐसी पायल आपको बेहद आसानी से बाजार में मिल जाएगी। इस डिजाइन में घुंघरू को अवश्य लगवाएं, क्योंकि घुंघरू से ही इसका लुक और खूबसूरत दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
मोर वाली ऐसी डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। ये हो सकता है आपको थोड़ी महंगी पड़ जाए। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे कम दाम में भी बनवा सकते हैं। पायल लेने जा रहे हैं तो इस डिजाइन को सेव करके अपने साथ अवश्य ही ले जाएं।
विज्ञापन
5 of 6
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
अगर आपके घर में कोई वर्किंग महिला है, जो घुंघरू वाली पायल नहीं पहन सकती, तो उन्हें इस तरह की डिजाइन तोहफे में दें। ऐसी पायल काफी सस्ती बन जाती हैं। इनमें आप शो वाले घुंघरू लगवा सकते हैं, जो बजते नहीं हैं। ताकि उन्हें पहनने में कोई परेशानी न हो।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।