{"_id":"625d5db06a20d70b4e347e3b","slug":"divyanka-tripathi-look-stunning-in-red-sharara-for-baba-siddique-iftar-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Divyanka Tripathi: इफ्तार पार्टी में दिव्यांका त्रिपाठी का दिखा सबसे खूबसूरत अंदाज, तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Divyanka Tripathi: इफ्तार पार्टी में दिव्यांका त्रिपाठी का दिखा सबसे खूबसूरत अंदाज, तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 18 Apr 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Divyanka Tripathi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिव्यांका त्रिपाठी अपने खूबसूरत लुक से हमेशा फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी अटेंड करने पहुंची थीं। बाबा सिद्दिकी ने कोरोनाकाल के बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। जिसमे बॉलीवुड के साथ ही टीवी जगत के सितारे भी पहुंचे थे। सलमान खान, शाहरूख खान के साथ ही टीवी की एक्ट्रेस ने भी मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जिसमे दिव्यांका त्रिपाठी भी शामिल हैं। दिव्यांका ने इफ्तार पार्टी के ब्यूटीफुल लुक की तस्वीरें इंस्टग्राम पर साझा की हैं।
2 of 5
divyanka tripathi
- फोटो : instagram
इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए दिव्यांका ने अपने देसी लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने इस पार्टी के लिए शरारा का चुनाव किया था। वेलवेट फैब्रिक के बने डार्क मरून रंग के कुर्ते के साथ शरारा मैच किया गया था। वहीं इस अंदाज में दिव्यांका ने सारी लाइमलाइट चुरा ली थी।
3 of 5
divyanka tripathi
- फोटो : instagram
डार्क मरून कलर के मखमली फैब्रिक के शार्ट कुर्ते पर फुल स्लीव डिजाइन बनी थी। वहीं इस कुर्ते पर सिल्वर कलर की एंब्रायडरी थी। जो पूरे नेकलाइन के साथ ही कुर्ते के हेमलाइन पर भी की गई थी। वहीं बिना किसी बोल्ड नेकलाइन के भी दिव्याका का ये लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
divyanka tripathi
- फोटो : instagram
जिसके साथ दिव्यांका ने गुलाबी रंग का ऑर्गेंजा फैब्रिक का शरारा मैच किया था। वहीं इसी मैचिंग का दुपट्टा भी एक कंधे पर डाला गया था। वहीं बात करें मेकअप की तो दिव्यांका ने सुर्ख लाल लिपस्टिक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया था। वहीं इस कुर्ते पर हाथ की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। जिसके साथ कानों में चांद बाली उनके पूरे लुक को परफेक्ट बना रही थी। पति के साथ पहुंची दिव्यांका का ये लुक बेहद खास था।
विज्ञापन
5 of 5
divyanka tripathii
- फोटो : instagram
साथ ही इस लुक को दिव्यांका ने बेसिक आई मेकअप के साथ खुले बालों के साथ मैच किया था। जिसमे वो बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।