फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shenaaz Gill: छोटी सी कुर्ती पहन पार्टी में पहुंची शहनाज गिल, अटक गई हर किसी की निगाहें

Mon, 18 Apr 2022 05:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 18 Apr 2022 05:07 PM IST
विज्ञापन
shehnaaz gill in grey patiala suit for baba siddique iftar party
shehnaaz gill - फोटो : instagram/shehnaaz gill

शहनाज गिल बाबा सिद्धिकी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं। जिसमे उनका खूबसूरत लुक देख फैंस तारीफ कर रहे हैं। कोरोनाकाल के पूरे दो साल बाद बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। जिसमे बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारे भी पहुंचे थे। वहीं इस पार्टी में पहुंची शहनाज गिल हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हुईं। शहनाज गिल ने इस पार्टी के लिए कुर्ती और पटियाला पायजामा चुना था। 

shehnaaz gill in grey patiala suit for baba siddique iftar party
shehnaaz gill - फोटो : instagram

बॉलीवुड सितारों के बीच पहुंची शहनाज गिल ने ग्रे कलर का चमचमाता सूट पहना था। जिसके साथ पटियाला पायजामा ग्रे कलर का मैच किया गया था। वहीं इस कुर्ती की फुल स्लीव और डीप नेकलाइन बेहद खूबसूरत थी। जिस पर मिंट ग्रीन कलर की एंब्रायडरी की गई थी। वहीं मैचिंग के दुपट्टे को कंधे और हाथों में लिए शहनाज का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। 

shehnaaz gill in grey patiala suit for baba siddique iftar party
shehnaaz gill - फोटो : instagram

वहीं इस इफ्तार पार्टी के लिए पहुंची शहनाज ने ग्रे कलर के सूट के साथ डार्क मरून शेड की लिपस्टिक को मैच किया था। वहीं साइट पार्टीशन पोकर स्ट्रेट हेयर पूरे लुक को परफेक्ट बना रहे थे। शहनाज के इस पार्टी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उनके फैंस शहनाज को देखते ही कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा तुम इतनी सुंदर क्यूं हो? वहीं फैंस लव यू और गॉर्जियस जैसे कमेंट करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shehnaaz gill in grey patiala suit for baba siddique iftar party
shehnaaz gill - फोटो : instagram

बता दें कि शहनाज गिल ने कुछ दिनों पहले ही अपने फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के लिए साझा की थी। जिसमे वो ब्लैक कलर की मिनी स्कर्ट को पहने रेडी थी। जिस पर गोल्डन कलर के सितारों का वर्क बना था। वहीं इस शिमरी स्कर्ट के साथ शहनाज ने सफेद रंग के ओवर साइज टॉप को मैच किया था। जिसकी फुल स्लीव और टर्टल नेकलाइन थी। 

विज्ञापन
shehnaaz gill in grey patiala suit for baba siddique iftar party
शहनाज गिल - फोटो : Instagam

वहीं इस सुपर ग्लैमरस लुक के साथ शहनाज ने बालों को वेवी कर्ली स्टाइल दिया था। जिसके साथ कोहल रिम्ड आईलाइनर और ब्राउन शेड की लिपस्टिक को मैच किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed