{"_id":"65448b6670cef3221d0f92b2","slug":"diwali-2023-fashion-tips-for-woman-diwali-ke-din-ready-hone-ka-sahi-tareeka-2023-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2023 Fashion: त्योहारों पर चाहिए खूबसूरत लुक तो तैयार होते वक्त रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Diwali 2023 Fashion: त्योहारों पर चाहिए खूबसूरत लुक तो तैयार होते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:59 AM IST
सार
अगर आप त्योहारों में खूबसूरत लुक चाहती हैं तो तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
Diwali 2023 Fashion: इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है। पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव में दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस महापर्व की शुरूआत धनतेरस के त्योहार से होती है।
धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी, फिर दिवाली उस के बाद गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। अपने परिवार के साथ लोग त्योहारों में समय बिताते हैं और यादें संजोंते हैं। इस मौके पर हर कोई खूबसूरत दिखता चाहता है।
खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो वो त्योहारों के मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए पहले से ही तैयारी करती हैं। स्किन केयर के साथ-साथ महिलाएं अपने मेकअप और कपड़ों का भी खास ध्यान रखती हैं। अगर आप भी त्योहारों के सीजन में एथनिक वियर पहनने का सोच रही हैं तो तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
Trending Videos
2 of 7
Diwali 2023
- फोटो : instagram
सोच-समझ कर करें कपड़ों का चयन
ज्यादातर लोग जल्दबाजी के चक्कर में त्योहारों पर भी गलत कपड़े चुन लेते हैं। अगर आप दिवाली या अन्य त्योहार के लिए कपड़े लेने का सोच रही हैं तो ध्यान रखें आपके कपड़े एथनिक ही होने चाहिए। अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो साड़ी एक बेहतर विकल्प है। ऐसे में आप साड़ी ही पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Diwali 2023
- फोटो : instagram
अगर आपको एथनिक वियर नहीं पहनना हैं तो आप इंडो वेस्टर्न आउटफिट का चयन भी कर सकती हैं। ये आपको खूबसूरत लुक देगा। इससे आपके लुक में पारंपरिक के साथ-साथ वेस्टर्न टच भी आएगा।
4 of 7
Diwali 2023
- फोटो : instagram
रंग का रखें ध्यान
दिवाली के दिन लोग पूजा भी करते हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि आप काला रंग ना पहनें। इसके साथ ही पूजा के वक्त पीले, लाल, नारंगी रंग के कपड़े बहुत ही आकर्षक दिखते हैं। पुरुष भी इन्हीं रंगों के कपड़े कैरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Diwali 2023
- फोटो : instagram/weddingwireindia
बनाएं अलग हेयर स्टाइल
अगर आप अपने लुक में कुछ अलग टच देना चाहती हैं तो अपने हेयर स्टाइल का खास ध्यान रखें। एथनिक वियर के साथ जूड़ा बनाकर आप उसपर गजरा लगा सकती हैं। अगर खुले बाल रख रही हैं तो बालों में कुछ क्लिप्स जरूर लगाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।