फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: दिवाली पर दिखना है सबसे हट के तो इस तरह से करें मेकअप, जानें सिंपल स्टेप्स

Sun, 12 Nov 2023 07:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 12 Nov 2023 07:59 AM IST
सार

अगर आप दिवाली की पूजा में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो मेकअप करने के पहले इसके कुछ सिंपल स्टेप्स को जान लीजिए।

विज्ञापन
Diwali 2023 simple makeup steps for diwali puja in hindi
diwali beauty tips - फोटो : istock

Diwali 2023: दिवाली को साल का सबसे बड़ा त्योहार कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार ये वही खास दिन है, जिस दिन भगवान श्री राम लंकापति रावण का वध करके अपनी नगरी अयोध्या वापस लौटे थे। उनके स्वागत में पूरी अयोध्या नगरी जगमगा रही थी। ऐसे में तब से लेकर आज तक इस दिन लोग जमकर खुशियां मनाते हैं और अपने -अपने घरों को सजाते हैं। इस दिन लक्ष्मी और गणेश जी की भी पूजा होती है। इस पूजा के लिए लोग पहले से ही कई तैयारियां कर लेते हैं। इस दिन नए-नए कपड़े पहनने का रिवाज है।



खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो वो दिवाली के दिन काफी अच्छे से तैयार होती हैं। अगर आप भी दिवाली पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि कैसा मेकअप पूजा में सही रहेगा तो इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।  दिवाली के दिन मेकअप करने के पहले इसके कुछ सिंपल स्टेप्स को जान लीजिए।

Diwali 2023 simple makeup steps for diwali puja in hindi
diwali beauty tips - फोटो : istock

सबसे पहले चेहरे को साफ करें

दिवाली के लिए तैयार होते वक्त सबसे पहले चेहरे को किसी फेसवॉश की मदद से अच्छे से साफ करें। चेहरा साफ करने के बाद किसी फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें। इसके लिए बेकिंग सोडा, शहद और गुलाब जल का पैक आप घर पर तैयार कर सकती हैं। 

Diwali 2023 simple makeup steps for diwali puja in hindi
diwali beauty tips - फोटो : pixabay

आई मेकअप से करें शुरुआत

चेहरे पर पैक इस्तेमाल करने के बाद आपको अब आई मेकअप की शुरुआत करनी है। अगर आप आई मेकअप पहले करती हैं और ये आपके स्किन पर हल्का सा गिरता है तो आपका मेकअप खराब नहीं होगा। आई मेकअप से पहले आंखों पर प्राइमर का इस्तेमाल भी जरूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 simple makeup steps for diwali puja in hindi
diwali beauty tips - फोटो : Pixabay
अब करें बेस का इस्तेमाल

इसके बाद चेहरे पर प्राइमर लगाएं और फिर अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। चेहरे पर बेस का इस्तेमाल के बाद गालों के नीचे और टेंपल जोन में चेहरे पर ब्राउन शैडो या कॉन्टूर ड्रॉ करें। फिर इसे स्पंज की सहायता से ब्लैंड करें। 
विज्ञापन
Diwali 2023 simple makeup steps for diwali puja in hindi
diwali beauty tips - फोटो : pixabay

लूज पाउडर से सेट होगा मेकअप

इसके बाद अपने मेकअप को सही से सेट करने के लिए आपको लूज पाउडर की जरूरत पड़ेगी। इसकी मदद से चेहरे के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed