Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Diwali 2023 trendy kurta collection inspired by Indian cricketers team world cup Virat kohli to Ꮪhubman gill
{"_id":"653def5264c7d1e2f10d8faa","slug":"diwali-2023-trendy-kurta-collection-inspired-by-indian-cricketers-team-world-cup-virat-kohli-to-hubman-gill-2023-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2023: दिवाली पर पहनना है कुर्ता तो इन क्रिकेटरों के लुक्स से लें टिप्स, दिखेंगे सबसे हैंडसम","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Diwali 2023: दिवाली पर पहनना है कुर्ता तो इन क्रिकेटरों के लुक्स से लें टिप्स, दिखेंगे सबसे हैंडसम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
सार
अगर आप त्योहारों में सबसे स्मार्ट दिखना चाहते हैं, तो आप कुछ क्रिकेटर्स के कुर्ता कलेक्शन से टिप्स ले सकते हैं।
Diwali 2023: पितृपक्ष के बाद शुरू हुए नवरात्रि से त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। अब करवाचौथ के बाद दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा, जिसका इंतजार लोगों को सालभर रहता है। दिवाली एक ऐसा पर्व है, जिसमें ना सिर्फ घरों की साफ-सफाई की जाती है, बल्कि लोग इसके लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं।
अगर बात करें धार्मिक मान्यता की तो इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या वापस लौटे थे। ऐसे में लोगों ने उनके स्वागत में दीपक जलाए थे, खुशियां मनाई थीं।
इसी के चलते आज भी इस दिन को खास बनाने के लिए लोग घरों को साफ करते हैं, और नए-नए कपड़े पहनकर पूजा करते हैं। लड़कियां तो त्योहार पर अपने लिए एथनिक वियर आसानी से पसंद कर लेती हैं, दिक्कत आती है लड़कों के सामने। उन्हें समझ नहीं आता कि वो कैसे कपड़े पहनें। ऐसे में हम आपको भारतीय क्रिकेटरों के कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे, जिससे आप टिप्स ले सकते हैं।
Trending Videos
2 of 8
Diwali 2023
- फोटो : instagram
रोहित शर्मा
क्रिकेट टीम के कप्तान के एथनिक लुक्स बेहद स्टाइलिश हैं। ऐसे में आप उनसे टिप्स ले सकते हैं। व्हाइट पायजामे के साथ उनका ये हरा कुर्ता लुक बेहद शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
Diwali 2023
- फोटो : instagram
विराट कोहली
टीम इंडिया के सबसे स्टाइलिश और क्लासी खिलाड़ी विराट कोहली के पास कुर्तों का काफी शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आप उनसे टिप्स ले सकते हैं। उनके लुक्स से टिप्स लेकर तो आप कमाल ही लगेंगे।
4 of 8
Diwali 2023
- फोटो : instagram
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आप अगर इनके लुक्स से टिप्स लेना चाहते हैं तो कुर्ता पायजामे के साथ हॉफ जैकेट जरूर पहनें।
विज्ञापन
5 of 8
Diwali 2023
- फोटो : instagram
केएल राहुल
अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम को कई मैच जिताने वाले केएल राहुल स्टाइल के मामले में भी सबसे आगे हैं। दिवाली के हिसाब से उनका ये चिकनकारी कुर्ता काफी बेहतर विकल्प है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।