सब्सक्राइब करें

Diwali Fashion: दिवाली की पूजा में ऐसे कपड़े पहनकर बिखेरें सादगी के रंग, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 12 Nov 2023 01:28 PM IST
सार

इस दिवाली आप सिंपल लेकिन खूबसूरत से कपड़े पहनकर सादगी के रंग बिखेर सकते हैं। आजकल कैसे कपड़े चलन में हैं, इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Diwali 2023 trendy outfit for diwali puja Different ways to style Diwali Outfit ideas
Diwali Fashion - फोटो : istock

Diwali Fashion: दिवाली का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ये त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये तिथि आज यानी कि 12 नवंबर को पड़ रही है। दिवाली की धूम बाजारों में देखने को मिल जायेगी। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करके उनसे सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। दिवाली की रात लोग अपने घरों में दीपक और लाइट्स लगाकर घरों को रोशन करते हैं।



इसके साथ ही दिवाली की शाम लोग नए कपड़े पहन कर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और अपने घर में उनका स्वागत करते हैं। बहुत से लोगों को नए कपड़े खरीदने का समय नहीं मिलता। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर किसी के पास मौजूद रहते हैं। आप इन्हें पहन कर अपना पूजा के वक्त सादगी के रंग बिखेर सकते हैं।

Trending Videos
Diwali 2023 trendy outfit for diwali puja Different ways to style Diwali Outfit ideas
Diwali Fashion - फोटो : instagram

साड़ी

सबसे पहले बात करते हैं महिलाओं के सबसे प्रिय परिधान साड़ी की। साड़ी हर किसी के पास होती है।  इसे आप पूजा के समय पहन सकती हैं। ये भारतीय परिधान है, ऐसे में पूजा के लिए ये एक बेहतर विकल्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 trendy outfit for diwali puja Different ways to style Diwali Outfit ideas
Diwali Fashion - फोटो : instagram

सूट

बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें साड़ी पहनकर सहज नहीं लगता। ऐसे में आप सूट पहन सकती हैं। ये काफी आरामदायक भी होता है, और इसे कैरी करना भी काफी आसान होता है। ऐसे में आप इसे आसानी से पहन सकती हैं। सूट भी हर महिला के पास होता है। 

Diwali 2023 trendy outfit for diwali puja Different ways to style Diwali Outfit ideas
Diwali Fashion - फोटो : instagram

लहंगा

अगर आपके पास लहंगे का कलेक्शन पहले से ही है तो इससे बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता। आप दिवाली पूजा के वक्त लहंगा पहन सकती हैं। बस ध्यान रहे कि लहंगा काले रंग का ना हो। 

विज्ञापन
Diwali 2023 trendy outfit for diwali puja Different ways to style Diwali Outfit ideas
Diwali Fashion - फोटो : instagram

कुर्ता-पायजामा

बात करें लड़कों की तो लड़कों के लिए सबसे सही विकल्प तो कुर्ता और पायजामा ही माना जाता है। इसे कैरी करना काफी आसान होता है, और पूजा के समय ये अच्छा भी लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed