फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehndi Design For Diwali: इस दिवाली हाथों पर लगाएं मेहंदी की ये 5 सिंपल लेकिन स्टाइलिश डिजाइन्स

Sun, 19 Oct 2025 11:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 19 Oct 2025 11:22 AM IST
सार

Trendy Mehndi Design For Diwali 2025: इस दिवाली अपने हाथों पर मेहंदी अवश्य लगाएं। यहां मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
diwali 2025 henna ideas trendy mehndi design for diwali 2025 with image
दिवाली के लिए मेहंदी की 5 सबसे आसान डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

Trendy Mehndi Design For Diwali 2025: इस साल 20 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में पुरुष और महिलााएं इस दिन खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर महिलाएं और लड़कियां हाथों पर मेहंदी भी रचाती है।



अगर आप इस दिवाली जल्दी में हैं या पहली बार मेहंदी लगा रही हैं, तो आपके लिए आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन सबसे बढ़िया विकल्प हैं। सिंपल बेल डिजाइन से लेकर मिनिमलिस्टिक फ्लोरल पैटर्न तक, आजकल सादगी में ही स्टाइल छुपा है।

ऐसे में हम दिवाली के मौके पर कुछ ऐसी डिजाइन लेकर आए हैं, जो देखने में भी काफी खूबसूरत हैं, और इस मौके पर आप अपनी मेहंदी के जरिए भी हैप्पी दिवाली कह सकते हैं। तो आइए बिना देर किए आपको मेहंदी की डिजाइन्स दिखाते हैं।

diwali 2025 henna ideas trendy mehndi design for diwali 2025 with image
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

अगर आपको भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद है तो ये आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस मेहंदी की डिजाइन में आपको कोहनी से मेहंदी लगाने की शुरुआत करनी है। इसके बाद सिर्फ हथेली पर बीचों-बीच लिखवाना है हैप्पी दिवाली। आप दूसरी हथेली पर बीच में दीपक भी बना सकती हैं। 
diwali 2025 henna ideas trendy mehndi design for diwali 2025 with image
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

दिवाली दीयों का त्योहार है, ऐसे में अपनी मेहंदी में इसकी झलक दिखाएं। इसके लिए एक हाथ की मेहंदी में ऐसे कई सारे जलते हुए दीपक बनाएं। वहीं मेहंदी की दूसरी साइड आप दीपक जलाती और घर सजाती महिला की झलक दिखा सकती हैं। ये डिजाइन लगाने में तो थोड़ी कठिन है, लेकिन देखने में बेहद प्यारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2025 henna ideas trendy mehndi design for diwali 2025 with image
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

कुछ अलग सी डिजाइन अगर आप ढूंढ रही हैं तो ये विकल्प भी आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस डिजाइन में आपको एक हथेली में मंडाला आर्ट स्टाइल की मेहंदी लगानी है और दूसरी हथेली में दीपक पकड़े महिला की। इस डिजाइन से आपके हाथ प्यारे दिखने लगेंगे। 
विज्ञापन
diwali 2025 henna ideas trendy mehndi design for diwali 2025 with image
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

कुछ अलग लेकिन खूबसूरत डिजाइन के लिए आप इसका चयन कर सकती हैं। इसमें आपको सिर्फ हथेली पर दीपक जलाती महिला की झलक दिखानी है। इस मेहंदी को बनाते समय ध्यान रखें कि इसकी डिजाइन महीन हो, ताकि आपकी मेहंदी प्यारी दिखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed