फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2025 Outfit Ideas: इस दिवाली अपने रिश्ते में लगाएं स्टाइल का तड़का, ट्राई करें ये मैचिंग आउटफिट

Sun, 19 Oct 2025 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 19 Oct 2025 09:56 AM IST
सार

Diwali 2025 Outfit Ideas: इस दिवाली अपने पार्टनर के साथ मैचिंग आउटफिट पहनकर लोगों को अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाएं। यहां उसके कुछ विकल्प आपको दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Diwali 2025 Outfit Ideas Matching Ethnic Wear for Couples Collection Fashion Tips
दिवाली पूजा पर कपल के लिए मैचिंग एथनिक वियर - फोटो : Adobe stock

Diwali 2025 Outfit Ideas:  दिवाली सिर्फ रौशनी और पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि ये फैशन और स्टाइल दिखाने का भी बेहतरीन मौका होता है। यही वजह है कि हर कोई चाहता है कि वो इस खास दिन पर सबसे खास और अलग दिखे। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस दिवाली कुछ नया और ट्रेंडी करना चाहते हैं, तो मैचिंग आउटफिट्स एक परफेक्ट आइडिया है।



दरअसल, आजकल कपल्स एक-दूसरे के साथ कॉर्डिनेटेड कपड़े पहनकर न सिर्फ सोशल मीडिया पर छा जाते हैं, बल्कि अपनी बॉन्डिंग और स्टाइल को भी खूबसूरती से जाहिर करते हैं। ट्रेडिशनल वियर में ट्विनिंग करते हुए कपल्स फेस्टिव सीजन में एक नया ट्रेंड सेट कर रहे हैं।

चाहे वो साड़ी और कुर्ता हो या फिर इंडो-वेस्टर्न गेटअप, मैचिंग कपड़े पहनकर आप इस दिवाली सभी की नजरों का केंद्र बन सकते हैं। यहां हम आपको कपल्स के लिए कुछ शानदार मैचिंग आउटफिट आइडियाज दे रहे हैं, जो इस साल ट्रेंड में हैं।

Diwali 2025 Outfit Ideas Matching Ethnic Wear for Couples Collection Fashion Tips
पहला लुक - फोटो : instagram
पहला लुक

अगर आपके पास अलग अलग रंग के कपड़े हैं तो वो भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यानि कि अगर आप डार्क रंग का लहंगा पहन रहीं हैं तो अपने पार्टनर को हल्के रंग के कपड़े पहनाएं। जैसे कि अनुष्का षर्मा ने मल्टीकलर लहंगा पहना है और विराट कोहली ने सफेद रंग का आउटफिट 
Diwali 2025 Outfit Ideas Matching Ethnic Wear for Couples Collection Fashion Tips
दूसरा लुक - फोटो : instagram
दूसरा लुक

लाइट रंग आजकल काफी चलन में हैं। ऐसे में आप यदि चाहें तो इस तरह का कॉम्बिनेशन बनाकर तैयार हो सकते हैं। खुद लाइट रंग का लहंगा पहनकर अपने पार्टनर को भी इसी तरह का लाइट रंग का कुर्ता पायजामा पहनाएं। अपने इस लुक के साथ हेयर स्टाइल और एक्सेसरीज अवश्य एड करें, वरना लुक फीका लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025 Outfit Ideas Matching Ethnic Wear for Couples Collection Fashion Tips
तीसरा लुक - फोटो : instagram
तीसरा लुक

बहुत से लोगों को लाइट रंग नहीं पसंद आता है, तो ऐसे लोगों के लिए ये अच्छा विकल्प है। इसमें आपको मैचिंग का लहंगा पहनना है। यानी कि जैसे अगर आप नीले रंग का लहंगा पहन रही हैं तो अपने पार्टनर को भी नीले रंग का कुर्ता पहनाएं और सफेद रंग की पायजामी। इससे आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
Diwali 2025 Outfit Ideas Matching Ethnic Wear for Couples Collection Fashion Tips
चौथा लुक - फोटो : instagram
चौथा लुक

सबसे आखिर में नजर डालते हैं इस सिंपल लुक पर तो यदि आप सिंपल लेकिन क्लासी लुक कैरी करना चाहते हैं तो सोनाक्षी और जहीर के इस लुक से टिप्स लें। इसमें सोनाक्षी ने तो फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता-पायजामा पहना है, तो वहीं जहीर ने इंडो वेस्टर्न टाइप का आउटफिट कैरी किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed