शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में किसी न किसी के घर-परिवार में शादियां तो हो रही हैं। दरअसल, जब भी हम किसी शादी-पार्टी में जाते हैं तो खुद को सबसे स्पेशल दिखाने के लिए कुछ न कुछ अलग करते ही हैं। वहीं, बात जब महिलाओं की आती है तो उनको तैयार होने में पुरुषों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लगता है, क्योंकि वो मेकअप करती हैं। पर इसमें एक सबसे जरूरी चीज होती है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं और वो है लिपस्टिक। बाजार में लिपस्टिक के कई शेड्स उपलब्ध हैं, जिनमें से महिलाएं अपनी पसंद की चुनती हैं। पर कई बार एक ही शेड्स का बार-बार इस्तेमाल करने की वजह से आपके लुक पर कोई खास ध्यान नहीं दे पाता। इसलिए इस बार शादी-पार्टी में आप कुछ खास लिपस्टिक शेड्स लगाकर जा सकती हैं, जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"65617df835f4d5e6480f85d7","slug":"fashion-tips-best-lipstick-color-shades-for-girls-check-list-2023-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं ये लिपस्टिक शेड्स, शादी-पार्टी में हर कोई करेगा तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं ये लिपस्टिक शेड्स, शादी-पार्टी में हर कोई करेगा तारीफ
Sat, 25 Nov 2023 10:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स।
- फोटो : istock
ये लिपस्टिक शेड्स लगा सकती हैं आप:-
न्यूड शेड
- अगर आप चाहें, तो आप न्यूड शेड की लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। दरअसल, ये शेड आपको सटस और सिंपल मेकअप लुक में और भी कमाल का लुक दे सकता है। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये न्यूड शेड आपके होठों को कलर तो देती है, लेकिन ड्रमेटिक लुक नहीं देती है।
महिलाओं के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स।
- फोटो : istock
प्लम शेड
- आप अगर शादी में हल्का मेकअप करके जा रही हैं, तो आप यहां पर प्लम शेड वाली लिपस्टिक लगा सकती हैं। ये शेड आपको सबसे अलग करने में मदद कर सकता है और आपके लुक को बिंदास बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स।
- फोटो : istock
पिंक शेड
- आमतौर पर महिलाएं अपनी ड्रेस के हिसाब से ही लिपस्टिक शेड चुनती हैं, लेकिन पिंक शेड ऐसा है कि आप किसी भी आउटफिट में इसे लगा सकती हैं। इस पिंक शेड से आपको एक कमाल का लुक मिलता है और आपकी हर कोई तारीफ कर सकता है।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स।
- फोटो : istock
वाइन शेड
- आप अगर चाहती हैं कि शादी-पार्टी में लोग आपके लुक को देखकर आपकी तारीफ करते हुए न थके, तो फिर आप वाइन शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं। यकीन मानिए ये आपको बेहतरीन लुक दे सकता है।