{"_id":"655ef2ba2005faab29045381","slug":"saree-tips-for-newly-bride-how-can-i-stick-pallu-of-saree-on-head-2023-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saree Tips: सिर पर नहीं टिकता है पल्लू तो अपनाएं ये तरीके, नई दुल्हनों के काम आएंगी ये ट्रिक्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Saree Tips: सिर पर नहीं टिकता है पल्लू तो अपनाएं ये तरीके, नई दुल्हनों के काम आएंगी ये ट्रिक्स
Saree Tips: शादी के बाद हर दूल्हा और दुल्हन की जिंदगी में काफी बदलाव आता है। दूल्हे को तो इस बदलाव को अपनी जिंदगी में शामिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती क्योंकि उनकी बस जिम्मेदारियां बढ़ती हैं लेकिन एक दुल्हन की तो जिंदगी ही शादी के बाद बदल सी जाती है। खासतौर पर जब कोई लड़की दुल्हन बनकर नए घर जाती है, तो उनसे तमाम तरह की उम्मीदें की जाती हैं। लड़कियों के रहने-सहने से लेकर उनके पहनावे तक में काफी बदलाव आता है।
भले ही शादी कितनी भी मॉर्डन परिवार में हुई हो, लेकिन शादी के बाद की रस्मों में साड़ी ही पहननी पड़ती है और पूजा के वक्त सिर पर पल्लू भी रखना पड़ता है। सिर पर पल्लू रखना कई जगह की प्रथा में भी शामिल है लेकिन शुरुआत के वक्त पल्लू बार-बार सिरकता रहता है। इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको पल्लू सेट करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।
अगर आपके सिर पर पल्लू नहीं टिकता है तो बालों को खुला रखने की बजाए उसमें जूड़ा बनाएं। जूड़ा बनाकर आप अपने पल्लू को इसमें अटैच कर सकते हैं। इसके लिए आपको जूड़ा पिन की मदद लगेगी। जूड़ा पिन लेकर अपने पल्लू को जूड़े में अटैच कर दें।
3 of 5
Pastel Saree 2023
- फोटो : instagram
कंधे पर करें पिनअप
अपने पल्लू को सेट करने के लिए आप एक पिन कंधे पर जरूर लगाएं। इससे सिर पर से पल्लू हटेगा नहीं। आप आसानी से सेफ्टी पिन लगाकर कंधे पर साड़ी का थोड़ा सा पल्लू सिक्योर कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
ऐसे सेट करें बॉर्डर वाली साड़ी का पल्लु
अगर आपकी साड़ी में हैवी बॉर्डर है तो आप बॉर्डर वाली साड़ी का पल्लू सिर पर लेते समय पीछे साइड पर एक हुक लगा लें। इस हुक को अपने बालों में फंसा लें। इस टिप्स को तभी इस्तेमाल करें, जब आपको कुछ देर के लिए ही साड़ी पहननी हो।
विज्ञापन
5 of 5
Saree Tips
- फोटो : instagram
हेयर पिन का करें इस्तेमाल
हेयर पिन तो हर महिला के पास होती है। ऐसे में आप पल्लू को हेयर पिन की मदद से सेट कर सकती हैं। हेयर पिन की मदद से पल्लू को टिकाने के लिए आप सबसे पहले सिर पर पल्लू डालें और फिर दोनों ओर कान के पीछे से हेयर पिन लगाएं। इस तरह से पिन लगाने के बाद सिर का पल्लू हिलेगा भी नहीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।