आज के समय में हर कोई अपने बालों पर खास ध्यान देता है, क्योंकि कभी पानी की वजह से तो कभी अन्य समस्याओं की वजह से लोगों के बाल गिरने लगते हैं। यही नही, कई लोगों के बाल उमर से पहले सफेद तक हो जाते हैं आदि। ऐसे में अपने बालों को सुंदर, चमकदार, काले और घने बनाने के लिए लोग नाजाने क्या-क्या नहीं करते हैं। कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से लेकर पार्लर में जाकर अपने बालों पर कई तरह के काम करवाते हैं। बावजूद इसके लोगों को बालों की इन समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पाता है। हमें ये समझना होगा कि बालों का हमारे स्वास्थ्य से एक कनेक्शन होता है, इसलिए जरूरी है कि हम अपने बालों का पूरी तरह ध्यान रखें। तो चलिए हम आपको हेयरकेयर रूटीन के बारे में बताते हैं, जिसे आप फॉलो करके अपने बालों का उचित ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
{"_id":"60fbd961c6c5ee64ab5964fb","slug":"fashion-tips-by-following-these-five-steps-the-hair-will-be-beautiful-black-and-thick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन खास तरीकों से बाल होंगे सुंदर काले और घने, बस फॉलों करें ये 5 स्टेप","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
इन खास तरीकों से बाल होंगे सुंदर काले और घने, बस फॉलों करें ये 5 स्टेप
Sat, 24 Jul 2021 05:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 24 Jul 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
बालों को काले, घने और लंबे करने के उपाय
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले ऑयलिंग करें फिर बाल धोएं
- आपको अपने बालों पर ऑयलिंग करनी चाहिए। कम से कम सप्ताह में दो बार बालों को धोने से पहले उन पर तेल जरूर लगाएं। आप नारियल का तेल, सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल आदि तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आपको रोजाना अपने बालों को नहीं धोना है, बल्कि सप्ताह में दो बार ही बालों को धोना सही रहता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कंडीशनर करें
- आपको अपने बालों पर कंडीशनर करना चाहिए, क्योंकि ये आपको बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। शैंपू के बाद कंडीशनर करने से ये आपके बालों को पोषण देता है। इसके लिए आपको इसे शैंपू के बाद बालों पर लगभग तीन मिनट तक लगे रहने देना चाहिए, और फिर धो लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बादाम का तेल
- आपको अपने बालों पर रात को सोने से पहले बादाम का तेल लगाना चाहिए। हालांकि, इसे ज्यादा नहीं लगाना है, बस 5-6 बूंद काफी हो सकती हैं। इसके अलावा बालों को बनाने के लिए आपको लकड़ी के कंघे का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इससे नेगेटिव इलेक्ट्रिकल एनर्जी नहीं निकलती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
डीप कंडीशनिंग
- आप अगर अपने बालों को मजबूत, हेल्दी और काले-घने करना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आपको डीप कंडीशनिंग करनी चाहिए। कम से कम सप्ताह में एक बार आप अंडे का इस्तेमाल करके डीप कंडीशनिंग कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है।