फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाएं सोच समझकर करें कपड़ों का चयन, भूलकर भी न पहनें इस तरह के आउटफिट

Sat, 21 May 2022 01:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 21 May 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips For Big Bust Women Dressing Ideas
बड़े ब्रेस्ट साइज वाली महिलाएं न पहनें ये कपड़े - फोटो : instagram

Fashion Tips For Big Bust: कपड़ों को शरीर की बनावट और रंगत के मुताबिक पहना जाए तो यह आपके लुक को अधिक प्रभावी बना सकता है। कई बार महिलाएं कुछ ऐसे कपड़े पहन लेती हैं, जो उनके बाॅडी शेप को भडकाऊ और भद्दा लुक देते हैं। लेकिन कई बार अपने बॉडी टाइप के अनुरूप कपड़ों को पहनने से शरीर की कमियां छुप जाती हैं और लुक अधिक आकर्षक दिखने लगता है। ऐसे में जिन महिलाओं की अपर बाॅडी भारी हो और लोअर बाॅडी हल्की हो, उन्हें कपड़ों का चयन सोच समझ कर करना चाहिए। छाती का भाग अधिक होने पर अक्सर महिलाएं ऐसे कपड़े पहन लेती हैं, जिससे उनका वजन अधिक लगने लगता है। उनका ब्रेस्ट साइज और ज्यादा दिखता है। ऐसे में प्लस साइज या अधिक ब्रेस्ट साइज की महिलाओं को ड्रेसिंग मिस्टेक्स से बचने के लिए कुछ डिजाइन के कपड़ों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानिए स्लिम दिखने और बड़े ब्रेस्ट को कम दिखाने के लिए किस तरह से करें खुद को स्टाइल।

Fashion Tips For Big Bust Women Dressing Ideas
बड़े ब्रेस्ट साइज वाली महिलाएं न पहनें ये कपड़े - फोटो : Instagram/realhinakhan

हाई नेक न पहनें

जिम महिलाओं का ब्रेस्ट साइज ज्यादा हो, उन्हें हाई नेक नहीं पहनना चाहिए। इससे आपकी ऊपरी बॉडी अधिक भारी लगने लगती है। ऐसे में हाई नेक ड्रेसेज या फिर हाईनेक टाॅप व स्वेटर न पहनें। लेकिन अगर आपको हाईटेक पहनना पसंद ही है, तो सॉलिड कलर या काले रंग के हाई नेक का चयन करें, जिसके ऊपर एक्सेसरीज कैरी करें। ताकि अपने ब्रेस्ट से ध्यान हट कर एक्सेसरीज पर जाएगी और सॉलिड रंग की वजह से वजन छुप जाए।

Fashion Tips For Big Bust Women Dressing Ideas
बड़े ब्रेस्ट साइज वाली महिलाएं न पहनें ये कपड़े - फोटो : instagram/bhartisingh

रफल्स वाली ड्रेस

ब्रस्ट के पास रफल्स होने पर छाती का एरिया ज्यादा उभरा हुआ दिखता है। इसलिए हैवी ब्रेस्ट होने पर महिलाओं को ऐसी ड्रेस से बचना चाहिए जिसमें रफल्स हों। ऐसे कपड़े जो ब्रेस्ट एरिया पर लूज दिखाएं, वह न पहनें। रफल्स वाली ड्रेस अगर स्लीवलेस होगी तो ब्रेस्ट अधिक हैवी लगते हैं। फिर भी अगर आपको रफल्स वाली ड्रेस पसंद है तो ऐसी ड्रेस का चयन करें, जिसमें रफल नीचे की तरफ हों, न कि ब्रस्ट एरिया की तरफ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips For Big Bust Women Dressing Ideas
बड़े ब्रेस्ट साइज वाली महिलाएं न पहनें ये कपड़े - फोटो : instagram/singhakshara

बलून स्लीव्स ड्रेस

अगर आप कोई ऐसी ड्रेस या टाॅप पहन रहें हैं, जिसकी स्लीव्स लूज या बलून डिजाइन में है, तो उससे आपका बस्ट अधिक उभरा दिखता है और बॉडी भी ज्यादा बड़ी दिखती है। इस तरह की स्लीव्स से नेकलाइन ज्यादा मोटी लगने लगती है और बस्ट एरिया की ओर ध्यान जाता है। चिपकी स्लीव्स या शॉर्ट स्लीव आपके शेप को बेहतर दिखाता है।

विज्ञापन
Fashion Tips For Big Bust Women Dressing Ideas
बड़े ब्रेस्ट साइज वाली महिलाएं न पहनें ये कपड़े - फोटो : instagram/aslisona

नूडल स्ट्रैप वाली ड्रेस

बड़े बस्ट साइज वाली महिलाएं अगर स्लीवलेस कपड़े पहन रही हैं तो उन्हें नूडल स्ट्रैप आउटफिट का चयन नहीं करना चाहिए। इससे उनका अपर बाॅडी फैट ज्यादा दिखता है और शरीर बेडौल लगने लगता है। स्ट्रैपी और स्ट्रैपलेस ड्रेस को भी अवॉइड करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed