फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेदर बैग का रखते हैं शौक, तो खरीदने से पहले जान लें, कैसे करें असली और नकली में फर्क

Tue, 20 Jul 2021 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Jul 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Fashion tips In these tips you can differentiate between genuine and imitation leather hand bags
ladies purse - फोटो : istock

महिलाएं अपने सजने-सरवने पर काफी ध्यान देती हैं। वे अपनी ड्रेस से लेकर अपने सैंडल तक, हर एक चीज का ख्याल रखती हैं। ठीक ऐसे ही महिलाओं को एक अच्छा और लेदर का हैंडबैग पास में रखना पसंद होता है। वे एक हैंडबैग चाहती हैं जो लेदर का हो, क्लासी हो, स्टाइलिश हो और उनकी ड्रेस के साथ मैच करे आदि। वहीं, बाजार में ऐसे कई बैग आसानी से मिल जाते हैं, जो स्टाइल स्टेटमेंट को भी क्लासी लुक देते हैं। हालांकि, असली लेदर बैग खरीदना इतना आसान नहीं है, क्योंकि ये काफी महंगा होता है और असली लेदर बैग मिलना इतना आसान भी नहीं है। लेकिन असली की आड़ में कई दुकानदार नकली लेदर के बैग ग्राहकों को बेच देते हैं। ऐसे में ये बैग कुछ समय बाद खराब हो जाता है और आपने जो पैसे खर्च किए वो भी बर्बाद। ऐसे में आपको असली और नकली लेदर के बैग में फर्क करना आना चाहिए। तो चलिए हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं, जो शायद आपकी मदद कर पाए।

Fashion tips In these tips you can differentiate between genuine and imitation leather hand bags
ladies purse - फोटो : istock

रंग बदलता है असली लेदर बैग

  • जो असली लेदर होता है उसे अगर रगड़ा जाए, तो वो हल्का लाल हो जाता है। साथ ही उस पर धब्बे भी दिखाई देते हैं। यही नहीं, असली लेदर मोड़ने पर मुड़ जाता है, लेकिन जो नकली लेदर होता है वो मुड़ेगा और अगर उसे ज्यादा मोड़ा जाए उससे रेशे निकलने लगते हैं।
Fashion tips In these tips you can differentiate between genuine and imitation leather hand bags
ladies purse - फोटो : istock

टाइट होते हैं लेदर के बैग

  • नकली और असली बैग में आप ऐसे भी पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको समझना होगा कि जो नकली हैंडबैग होते हैं, वो प्लास्टिक या अन्य मटेरियल की मदद से बनाए जाते हैं। ऐसे में ये मुलायम होते हैं। जबकि असली लेदर का बैग हमेशा टाइट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion tips In these tips you can differentiate between genuine and imitation leather hand bags
ladies purse - फोटो : istock

चमकदार से बचें

  • अक्सर हम बाजार में ऐसे कई बैग देखते हैं, जो काफी चमकदार होते हैं यानी शाइनिंग मारते हैं और लोग इन्हें असली लेदर समझकर खरीद लेते हैं। जबकि ये असली लेदर नहीं होता है, क्योंकि असली लेदर जानवरों की त्वचा से बना होता है जिसकी वजह से ये मैट लुक देता है। असली लेदर बैग में शाइनिंग नहीं होती है।
विज्ञापन
Fashion tips In these tips you can differentiate between genuine and imitation leather hand bags
ladies purse - फोटो : istock

गंध से पहचाने

  • जहां एक तरफ नकली बैग में प्लास्टिक या अन्य तरह की गंध आती है, तो वहीं दूसरी तरफ जो असली लेदर होगा उसमें एक अजीब तरह की गंध आपको लगेगी। इसे आप किसी को बता नहीं पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed