फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: इस रक्षाबंधन हाथों पर सजाएं मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Sun, 22 Aug 2021 12:16 AM IST
Ananya Chaturvedi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Ananya Chaturvedi Updated Sun, 22 Aug 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan rakhi 2021 try these latest mehndi designs this rakshabandhan
रक्षाबंधन 2021 मेहंदी डिज़ाइन - फोटो : social media

भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन इस साल 22 अगस्त को मनाया जाएगा। हर साल राखी के इस शुभ अवसर पर बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं। बहनों में इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। वह इस दिन के लिए न सिर्फ खूबसूरत राखियां खरीदती हैं, बल्कि हाथों में मेहंदी भी रचवाती हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से मार्केट में जाकर मेहंदी लगवाना भारी पड़ सकता है। रक्षाबंधन पर हाथों में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए कोरोना के डर से अपनी कलाइयों को सूना रखने के बजाए, खुद घर पर ही मेहंदी के लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन बनाएं। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ट्रेंडी मेहंदी आइडियाज के बारे में बताने जा रहें हैं, इसके लिए आप मेहंदी का कोन बाजार से खरीदकर ला सकते हैं, नहीं तो मेहंदी को घर में भिगोकर भी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस राखी मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन के बारे में।

raksha bandhan rakhi 2021 try these latest mehndi designs this rakshabandhan
रक्षाबंधन 2021 मेहंदी डिज़ाइन - फोटो : Instagram/mehndidesigns

हाथों में भरी हुई मेहंदी

जिन लोगों के पास समय है और वे अच्छी तरह से मेहंदी लगाना जानते हैं वे पूरे हाथों में भरी हुई मेहंदी लगा सकते हैं। ये आपके हाथों को एक बहुत ही सुंदर लुक देगी।

raksha bandhan rakhi 2021 try these latest mehndi designs this rakshabandhan
रक्षाबंधन 2021 मेहंदी डिज़ाइन - फोटो : Instagram/mehndidesigns

ऐरबिक डिजाइन वाली मेहंदी

आज कल ऐरबिक मेहंदी का बहुत ट्रेंड चल रहा है। इसके डिजाइंस बहुत सिंपल और सुन्दर होते हैं। इनको लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan rakhi 2021 try these latest mehndi designs this rakshabandhan
रक्षाबंधन 2021 मेहंदी डिज़ाइन - फोटो : Instagram/mehndidesigns

फ्लोरल मेहंदी

फ्लोरल डिजाइन मेहंदी हमेशा ही ट्रेंड में रहती है। ऐसे में इस बार आप इस डिजाइन की मेहंदी ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि ये दिखने में भी अच्छी लगती है और लगाने में भी आसान होती है।

विज्ञापन
raksha bandhan rakhi 2021 try these latest mehndi designs this rakshabandhan
रक्षाबंधन 2021 मेहंदी डिज़ाइन - फोटो : Instagram/mehndidesigns

शेडेड मेहंदी

अगर आप सबसे आसान मेहंदी लगाना चाहती हैं तो शेडेड मेहंदी सबसे बेस्ट है। इसमें बाहर की ओर आउटलाइन बनाकर उसे अंदर की ओर शेड देकर भरा जाता है। शेडिंग करना काफी आसान काम है, इसलिए यह बिना टेंशन के बन जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed