भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर साल बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बहनें इस दिन अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी सदैव रक्षा का वादा देते हैं। इस दिन के लिए बहनें खास तैयारियां करती हैं। वे बाजार जाकर भाई के लिए अच्छी राखियां खरीदती हैं, अपना मेकअप करवाती हैं और खुद के लिए एक शानदार ड्रेस भी लेती हैं, ताकि राखी के दिन वे बेहद प्यारी और सुंदर लग सके। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लड़के इस दिन के लिए खुद के लुक पर कुछ खास काम नहीं करते हैं। लेकिन आप चाहें तो इस राखी आप सबसे अलग दिख सकते हैं, जिससे यकीनन आपकी बहन भी आपके ड्रेसिंग सेंस को देखकर खुश हो सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस रक्षाबंधन कौन सी ड्रेस पहन सकते हैं।
{"_id":"611cd3928ebc3e42e9495452","slug":"rakhi-2021-special-best-dress-outfit-on-brother-raksha-bandhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi 2021: राखी के मौके पर इन चार ड्रेस को ट्राई कर सकते हैं भाई, बहन भी देखकर हो जाएगी खुश","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Rakhi 2021: राखी के मौके पर इन चार ड्रेस को ट्राई कर सकते हैं भाई, बहन भी देखकर हो जाएगी खुश
Sun, 22 Aug 2021 12:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
राखी 2021
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी 2021
- फोटो : istock
कुर्ता पायजामा
- रक्षाबंधन के दिन लड़के कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। ये ड्रेस आपके लुक को अलग बनाती है। वहीं, फेस्टिवल के मौके पर तो कुर्ता पायजामा पहनना काफी अच्छा माना जाता है। ये आपको ट्रेडिशनल लुक देगा और यकीनन आपकी बहन को ये ड्रेस काफी पसंद आएगी और सब आपके इस लुक की तारीफ करेंंगे। आप इसके साथ जूती कैरी कर सकते हैं।
राखी 2021
- फोटो : istock
धोती और कुर्ता
- आप सोच रहे होंगे कि रक्षाबंधन के दिन धोती कुर्ता, लेकिन हिंदू धर्म में जब भी किसी पूजा में बैठते हैं, तो पंडित से लेकर घर के आदमी लोग धोती कुर्ता या फिर धोती बनियान भी पहनते हैं। वहीं, रक्षाबंधन के दिन आप राखी बंधवाते समय धोती कुर्ता पहन सकते हैं। यही नहीं, ये आपको एक अलग लुक भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राखी 2021
- फोटो : istock
जींस और शॉर्ट कुर्ता
- इस राखी आप जींस और इसके साथ शॉर्ट कुर्ता पहन सकते हैं जो आपको एक परफेक्ट लुक देने में मदद करेगा। आप नीले कलर की डेनिम पहन सकते हैं और उसके साथ ब्लैक या व्हाइट कलर का कुर्ता कैरी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप ब्लैक कलर की जींस पहन रहे हैं तो फिर इसके साथ नीले या लाल रंग का कुर्ता अच्छा लग सकता है। आप इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल पहन सकते हैं।
विज्ञापन
राखी 2021
- फोटो : istock
पैंट कमीज और ब्लेजर
- अगर आपको कुर्ता पायजामा या जींस आदि ड्रेस पसंद नहीं है, तो फिर आप पैंट कमीज और उसके साथ ब्लेजर भी पहन सकते हैं। ये आपको एक सिंपल और एक शानदार लुक देने का काम करेगा। आप चेक कमीज, उसके साथ ब्लैक रंग की पैंट और एक ब्राउन रंग का ब्लेजर पहन सकते हैं।