राखी का त्योहार नजदीक है और इस त्योहार में सिर्फ राखी बांधने का ही नहीं नए कपड़ों और स्वादिष्ट खाने का भी महत्व होता है। सभी लड़कियां अपने सजने सवरने पर विशेष ध्यान देती हैं। उनकी ये कोशिश रहती है की उनको सबसे अलग और खूबसूरत दिखना है पर त्योहार पर क्या पहनना है वो एक बड़ा सवाल बन जाता है। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं कि इस बार कैसे तैयार हों कि सब बहनों में सबसे अलग दिखें तो ये टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं। इन कुछ टिप्स को अपना कर आप भी इस रक्षाबंधन खूबसूरत लग सकतीं हैं। वैसे भी अपने चहेते भाई को राखी बांधने के लिए इतनी तैयारी करनी तो बनती है। तो चलिए जानें वो खास टिप्स जो आपको सबसे अलग दिखने में मदद करेंगे।
{"_id":"611a2af98ebc3edfb875b495","slug":"raksha-bandhan-2021-to-get-a-trendy-and-stylish-look-follow-these-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी 2021: राखी के मौके पर दिखना है ट्रेंडी और स्टाइलिश तो फॉलो करें ये पांच लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
राखी 2021: राखी के मौके पर दिखना है ट्रेंडी और स्टाइलिश तो फॉलो करें ये पांच लुक
Sat, 21 Aug 2021 11:11 AM IST
Ananya Chaturvedi
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Ananya Chaturvedi
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2021:trendy looks
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन 2021:trendy looks
- फोटो : iStock
पलाजो पैंट्स विद क्रॉप टॉप और जैकेट
अगर आप कुछ इंडो वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो इस बार पलाजो पैंट्स को ट्राई करें। ये काफी ट्रेंड में हैं और काफी शानदार दिखेंगे। इस रक्षाबंधन अपनी स्किन टोन के मुताबिक कोई अच्छा कलर चुनें। जिसे आप खूबसूरत क्रॉप टॉप के साथ मैच कर सकती हैं। वहीं इस लुक को इंडो वेस्टर्न टच देने के लिए आप एक शानदार लॉन्ग जैकेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
रक्षाबंधन 2021:trendy looks
- फोटो : instagram/janhvikapoor
वाइट सूट और हैवी दुपट्टा
प्लेन ब्लैक या वाइट सूट के संग हैवी दुपट्टा एक बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन बनता है। ये आपको एक सिंपल लुक देता है और साथ ही आपको स्टाइलिश भी बनाए रखता है। यही नहीं प्लेन ब्लैक या वाइट सूट के साथ किसी भी रंग का दुपट्टा आप कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2021:trendy looks
- फोटो : Instagram/instantbollywood
मांडर्न-एथेनिक वियर
हर लड़की की वॉर्डरोब में पार्टी वियर ड्रेस तो होती ही हैं। बस आपको इन्हें मिक्स एंड मैच करना है। हैवी स्कर्ट के साथ ब्लाउज की जगह पर ब्रालेट टॉप पहनें। वहीं इस मैचिंग दुपट्टे और चोकर नेकपीस या लेयर्ड नेकपीस के साथ अलग लुक में दिखेंगी।
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2021:trendy looks
- फोटो : Instagram/instantbollywood
मैक्सी ड्रेस एक अलग स्टाइल में
अगर आप इस बार कुछ नई शॉपिंग नहीं कर पाई हैं तो अपनी सिंपल मैक्सी ड्रेस को अच्छे से चोकर नेकपीस के साथ कैरी करें। ये आपको बिल्कुल नया लुक देगी।