लड़कियां सुंदर दिख सकें और स्टाइलिश दिखें इसके लिए वे कई मेकअप टिप्स अपनाती हैं। लेकिन बात अगर किसी त्योहार की हो, तो इस खास मौके पर तो वे खास मेकअप करती हैं। अब जैसे रक्षाबंधन के त्योहार को ही ले लीजिए। हर साल बहनों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और बदले में उन्हें ढेर सारे उपहार मिलते हैं। इसके अलावा इस दिन बहनों को अच्छे से तैयार होने और स्टाइलिश दिखने का मौका मिलता है। हमें यकीन है कि आपने राखी के त्योहार को लेकर लगभग सारी तैयारियां कर ली होंगी, लेकिन क्या आपने अपने मेकअप को लेकर तैयारी कर ली है? शायद नहीं, लेकिन आप निराश या उदास मत होना, क्योंकि हम आपको राखी के दिन सुंदर और स्टाइलिश दिखने के लिए कुछ मेकअप टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं और यकीन मानिए इनसे आपका लुक काफी प्यारा लग सकता है।
{"_id":"611deb478ebc3e7a012f96c6","slug":"rakhi-festival-makeup-tips-look-beautiful-with-these-makeup-tips-on-raksha-bandhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi 2021: राखी पर दिखना है सबसे अलग और स्टाइलिश, तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Rakhi 2021: राखी पर दिखना है सबसे अलग और स्टाइलिश, तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स
Sat, 21 Aug 2021 11:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
मेकअप टिप्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेकअप टिप्स
- फोटो : iStock
फेस मास्क लगाएं
- आप चेहरे पर फेस मास्क लगा सकती हैं। आप फ्रूट मास्क बनाकर लगा सकती हैं। इसके लिए आपको सेब, संतरा और केले का मिश्रण अपने चेहरे पर आधे घंटे तक रखना है और फिर चेहरे को पानी से धो लेना है। इससे आपके चेहरे के काले धब्बे दूर होने में मदद मिलेगी और चेहरे को ठंडक भी मिलेगी।
मेकअप टिप्स
- फोटो : iStock
आइसिंग का करें इस्तेमाल
- इन दिनों काफी गर्मी है, इसलिए आप अपने मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग रखने के लिए मेकअप करने से पहले चेहरे की आइसिंग कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है और साथ ही आपकी स्किन की ओपन पोर्स छोटे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेकअप टिप्स
- फोटो : istock
बालों को ऐसे करें तैयार
- आप अपने बालों को पहले शैंपू और कंडीशनर की मदद से धो लें। इसके बाद अगर आप बालों को मुलायम बनाना चाहते हैं, तो आप क्रीमी हेयर कंडीशनर में साफ पानी मिलाकर इसकी बोतल से अपने बालों पर पहले स्पे करें और फिर बालों को कंघी करें। इसके एक घंटे बाद बालों को पानी से धो लें। इससे आपके बाल उलझेंगे नहीं, ड्राई नहीं रहेंगे और बाल पूरी तरह से फैल जाएंगे।
विज्ञापन
मेकअप टिप्स
- फोटो : istock
ऐसी हो लिपस्टिक
- आप अपनने होंठ पर अपनी स्किन के हिसाब से लिपस्टिक चुनें, ताकि आपके लुक को ये कंप्लीट करने में आपकी मदद कर सके। बाजार में कई शेड की लिपस्टिक मौजूद हैं, जिसमें से आप कोई भी शेड चुन सकते हैं।