Fashion Tips : जब भी लड़कियां मिस्टर इंडिया फिल्म में श्री देवी को साड़ी में देखती हैं, या फिर फिल्म मैं हूं ना की सुष्मिता सेन पर उनकी नजर पड़ती है तो उनका मन भी साड़ी पहनने का करने लगता है। साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जिसे पहन कर हर लड़की खूबसूरत दिख सकती है। साड़ी पहन कर आप बोल्ड भी दिख सकती हैं और ब्यूटीफुल भी।
Fashion Tips : अगर साड़ी में दिखना है सबसे अलग तो फॉलो करें ये टिप्स
आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर किस तरह से साड़ी पहनकर आप महफिल में छा सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिगर के अनुसार करें साड़ियों का चयन
अगर आपका फिगर स्लिम है तो कॉटन, टिशू, टशर सिल्क फैब्रिक की साड़ियां आप पर बेहद खूबसूरत दिखेंगी। इन्हें पहनकर आप ज्यादा पतली भी नहीं लगेंगी। वहीं दूसरी तरफ अगर आप थोड़ी मोटी हैं तो शिफॉन, क्रेप, जॉर्जेट कपड़े की साड़ी पहनें। इसमें आप दुबली लगेंगी।
साड़ी लेते समय रखें लंबाई का ध्यान
साड़ी लेते समय अपनी लंबाई का खास ध्यान रखें। दरअसल, बड़े प्रिंट वाली और चौड़े बॉर्डर वाली साड़ियों से लंबाई कम लगती है। अगर बहुत अधिक लंबी महिलाएं इन्हें पहनेंगी तो उनका कद कम लगेगा। वहीं छोटे कद की महिलाएं बिना बॉर्डर या पतले बॉर्डर की साड़ियां ही पहनें जिससे उनका कद थोड़ा अधिक लगेगा।
खुद बनाएं अपना अलग स्टाइल
अगर आप हर रोज साड़ी पहनती हैं तो अपना स्टाइल खुद क्रिएट करें। अगर आपका शरीर भारी है तो साड़ी के भीतर स्ट्रेट कट और बिना कली के पेटीकोट पहनें जिससे साड़ी की फिटिंग अच्छी होगी और आप पतली लगेंगी। अगर आपको ऑफिस में साड़ी पहनना पसंद है तो हमेशा हल्के रंग की ही साड़ी पहनें। साड़ी पहनते समय प्लेट्स का खास ध्यान रखें।
रंग के हिसाब से खरीदें साड़ी
हमेशा अपने रंग के हिसाब से ही साड़ी का चयन करना चाहिए। ऐसा देखा जाता है कि गोरी महिलाओं पर साड़ी के गाढ़े रंग अधिक खिलते हैं जबकि दबे रंग की महिलाओं के लिए हल्के रंग की साड़ियां बेहतर लगती हैं।