पहली बार किसी से मिलने जाते समय हम इस बात का बहुत ख्याल रखते हैं कि हमने किस तरह के कपड़े पहने हैं या हमारा मेकअप कैसा हुआ है। यहीं बात नौकरी के इंटरव्यू के लिए जाते समय भी लागू होती है। जब लोग किसी इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो कई बार अपने गलत कपड़े या फिर मेकअप की वजह से उनका चयन नहीं हो पाता है। अगर आप भी कभी इस तरह की समस्या से गुजरें हैं तो आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि इंटरव्यू में जाते समय कैसे करें पावर ड्रेसिंग और किन बातों का अवश्य ख्याल रखना चाहिए।
इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो ऐसी रखें अपनी वेशभूषा, पड़ेगा अच्छा 'इंप्रेशन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरव्यू में जाते समय इस बात का जरुर ख्याल रखें कि आप किस क्षेत्र में नौकरी के लिए जा रहे हैं। अगर आप कॉरपोरेट क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहें हैं और इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो फार्मल कपड़ों का चयन बेहतर होगा। वहीं अगर आप क्रिएटिव क्षेत्र में काम करने के इच्छुक हैं तो आपको अपने कपड़ों में प्रयोग जरुर करना चाहिए। वैसे लड़कों के लिए नीली डेनिम, सफेद टीशर्ट और फिटिंग ब्लेजर किसी भी तरह के इंटरव्यू के लिए सही रहेगा। वहीं लड़कियों को हल्के रंग की पोशाक पहन कर जाना चाहिए।
जब आप इंटरव्यू के लिए जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि बालों में साधारण सी पोनी टेल लड़कियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। लड़कों को इंटरव्यू में जाने से पहले अपने बालों की अच्छी कटिंग जरुर करानी चाहिए।
इंटरव्यू में जाते समय इस बात का ध्यान रखें कि लड़कियों का मेकअप बिल्कुल हल्का हो और बिल्कुल भी भड़कीला ना लगे। इसी तरह लड़कों को अपने दाढ़ी मूंछों को अच्छे से सेट कराकर ही जाना चाहिए।
ऐसे जूतों का चयन करें जो पहनने में आरामदायक हो और आपके पैरों को तकलीफ न देते हों क्योंकि अगर आपके जूतें तकलीफदेह होंगे तो आपका सारा ध्यान अपने पैरों पर होगा, जिससे आपके इंटरव्यू पर इसका असर पड़ सकता है। लड़कियों के लिए जरुरी नहीं की वो हील पहनकर ही जाएं। एक अच्छे फ्लैट फुटवियर का चयन करें जो आपके कपड़े के साथ मैच हो। इससे भी आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।