क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही फैब्रिक को छह अलग-अलग स्टाइलिश तरीकों से पहना जा सकता है? यदि नहीं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि एक ही फैब्रिक को कई स्टाइल में कैरी करना मुश्किल नहीं है। बस जरूरत है कि कुछ क्रिएटिव आइडियाज की, जिनकी मदद से हम एक ही फैब्रिक को कई फैशनेबल स्टाइल में ढालकर पहन सकते हैं। बात जब कॉटन वा रेऑन फैब्रिक की आती है तो इससे ज्यादा कंफर्टेबल और फैशनेबल लुक देने वाले फैब्रिक कम ही हैं। इसकी खासियत यह है कि कंफर्टेबल होने के साथ ही ये मुलायम, प्राकृतिक और इको- फ्रेंडली भी है। बहुत सारी महिलाएं कॉटन फैब्रिक को बोरिंग कहकर इग्नोर करती हैं, लेकिन वह यह नहीं जानती हैं कि वह इससे भी स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। आइए अक्स क्लोथिंगस कि क्रिएटिव हेड और संस्थापक निधि यादव से जानते हैं कैसे साधारण फैब्रिक को स्टाइल कर भीड़ में अलग खड़ा हुआ जा सकता है।
ये साधारण सा फैब्रिक आपको बनाएगा स्टाइलिश, कई तरह से कर सकते हैं इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्केटर ड्रेस
गर्मी के मौसम में हम चाहते हैं कि कुछ ऐसा पहनें जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हो। ऐसे में आप स्केटर ड्रेस ट्राय कर सकती हैं। इसकी खास बात यह होती है कि इसे पहनकर आप कहीं भी जा सकती हैं। इसका कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक इसे खास बनाता है। इसे बनवाने के लिए कॉटन और रेऑन फैब्रिक परफेक्ट हैं। इन फैब्रिक्स की फिनिशिंग स्केटर ड्रेस को एलीगेंस प्रदान करता है। तो सोच क्या रही हैं इन गर्मियों में आप स्केटर ड्रेस पहन ट्रेंडी दिख सकती हैं।
A post shared by eNVy - By Nisha Virmani (@envypune) on
स्ट्रेट कुर्ता
तेज धूप और चिलचिलाती धूप के इस मौसम में कुर्ता सबकी पसंद में पहले नंबर पर शामिल है। इस मौसम के लिए कॉटन वा रेऑन फैब्रिक बेस्ट ऑप्शन हैं। साथ ही यह आपको फ्रेश लुक देता है। इसकी सॉफ्टनेस की वजह से आप इसे आसानी से पूरा दिन कैरी कर सकती हैं। इस तरह से देखा जाए तो उमस भरे दिनों के लिए यह आपका सबसे अच्छा दोस्त है। तो इस समर सीजन अपने वॉर्डरोब में एक स्टाइलिश कॉटन स्ट्रेट कुर्ता भी शामिल कर लें।
A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on
ए लाइन कुर्ता
ए लाइन कुर्ता किसी को भी डिफरेंट और एलीगेंट लुक देता है। यह लकड़ी के छाल से बना है, जो असल में बायो- डिग्रेडेबल है। इसे बहुत ध्यान से बनाया जाता है। कॉटन वा रेऑन् के ए लाइन कुर्ते को आप ऑफिस पहन कर भी जा सकती हैं, इस फैब्रिक की लहराने वाली प्रवृत्ति की वजह से यह आपके शरीर पर चिपकेगा नहीं और आपको आइडियल लुक देगा।
A post shared by K.R creations (in my style) (@k.r_creations_in.my.style) on
फ्लेयर्ड स्कर्ट
आपको बीच पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जाना हो या फिर कैफे में डेट पर। लिवा कॉटन फैब्रिक से बना फ्लेयर्ड स्कर्ट इस लिहाज से बिल्कुल परफेक्ट है। इन गर्मियों में अपने पैरों को डेनिम से ब्रेक दीजिए और लिवा कॉटन से तैयार फ्लेयर्ड स्कर्ट में आजाद महसूस कीजिए।