फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकली मेकअप प्रोडक्ट खरीदने से बचना है तो इन पांच तरीके से करें पहचान

Tue, 18 Aug 2020 02:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
five ways to spot fake makeup products before buy
मेकअप

आजकल बाजार में मेकअप के बहुत सारे प्रोडक्ट मिलते हैं। ऐसे में किसी भी सामान को लेने से पहले ये जानना जरूरी है कि कहीं वो नकली तो नहीं। क्योंकि कई सारी कंपनियों के फेक प्रोडक्ट मार्केट में बड़ी ही आसानी से मिल जाते हैं। जिन्हें खरीदकर इस्तेमाल करने से त्वचा पर गहरा नुकसान होने का डर रहता है। तो चलिए जानें कैसे कर सकते हैं असली मेकअप प्रोडक्ट की खरीदारी। अपने कॉस्मेटिक्स को खरीदते समय इन बातों को ध्यान में रखेंगी तो नकली सामान खरीदने के धोखे से बच जाएंगी।

five ways to spot fake makeup products before buy
makeup product - फोटो : pixa
इंग्रीडिएंट की जानकारी

नामी ब्रांड या फिर असली ब्रांडेड सामान के ऊपर हमेशा सही इंग्रीडिएंट की जानकारी प्रिंट होती है। सामान खरीदते समय देख लें कि अगर उसके ऊपर इंग्रीडिएंट की सही जानकारी नही है तो जरूर वो सामान नकली है।

five ways to spot fake makeup products before buy
mascara

प्रोडक्ट की गंध और कंसीस्टेंसी

शॉप पर सामान खरीदने के पहले उसे शॉपकीपर से टेस्टर के जरिए टेस्ट कर लें। क्योंकि कई बार जब प्रोडक्ट नकली या पुराने होते हैं तो उनमें ऑयल की गंध आ रही होती है। जैसे मस्कारा या लिपस्टिक को खरीदते समय आसानी से चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
five ways to spot fake makeup products before buy
lipstick - फोटो : insatgram
भारी डिस्काउंट

अगर किसी नामी प्रोडक्ट पर बहुत ज्यादा डिस्काउंउट मिल रहा है तो उसके नकली होने के चांस ज्यादा होते हैं। इसलिए अगर ऑनलाइन शॉपिंग के समय इस तरह की छूट मिले तो तुरंत ही प्रोडक्ट के असली वेबसाइट पर जाकर चेक करें। 

विज्ञापन
five ways to spot fake makeup products before buy
make up
प्रोडक्ट की पैकेजिंग

मेकअप प्रोडक्ट की खरीदारी के समय ध्यान रखें कि ब्रांडेड सामान की पैकेजिंग भी काफी प्रोटेक्टेड होती है। जिससे कि सामान जल्दी खराब ना हो। उसे अच्छी तरह से सील किया गया होता है। वहीं इन ब्रांडेड सामान पर होलोग्राम भी लगा होता है। साथ ही नकली सामान की पैकेजिंग के कलर से लेकर फॉन्ट साइज, लिखने की स्टाइल और डिब्बे के आकार में फर्क हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed