{"_id":"650a812fc1ce01b34d0c061c","slug":"golden-lehenga-for-wedding-latest-lehenga-collection-for-bride-to-be-2023-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Golden Lehenga: इस रंग का लहंगा बन रहा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद, शादी से पहले आप भी डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Golden Lehenga: इस रंग का लहंगा बन रहा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद, शादी से पहले आप भी डालें एक नजर
Golden Lehenga: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद अहम होता है क्योंकि इसी दिन लड़कियों की नई जिंदगी का आगाज होता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। शादी के दिन लड़की अपने जीवनसाथी के साथ नये सपनों और उम्मीदों का सफर शुरू करती है। इस दिन को और खास बनाने के लिए लड़की के घरवाले हर वो काम करते हैं, जो होने वाली दुल्हन को पसंद होता है।
शादी के लिए होने वाली दुल्हनें अपनी पसंद के मेकअप से लेकर लहंगे तक का खास ध्यान रखती हैं। हर दुल्हन को ट्रेंड के हिसाब से ही हर चीज चाहिए होती है। एक समय था, जब शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा ही पसंद किया जाता था, पर अब समय बदल गया है। आज के समय में गोल्डन रंग का लहंगा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे गोल्डन लहंगे दिखाने जा रहे हैं, जो आजकल चलन में हैं।
2 of 7
Golden Lehenga
- फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे
अंकिता ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल लाल लहंगे को छोड़ कर गोल्डन रंग कै हैवी वर्क वाले लहंगे को चुना। इस लहंगे में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ अंकिता ने काफी हैवी ज्वैलरी कैरी की थी और अपने लहंगे से मिलते-जुलते कलर की चूड़ियां और कलीरें को एक्ट्रेस ने ट्राई किया था। उनका पूरा लुक बेहद कमाल का था।
3 of 7
Golden Lehenga
- फोटो : instagram
मौनी रॉय
अपने संगीत समारोह में मौनी ने गोल्डन रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। मौनी के इस लहंगे पर हैवी गोल्डन जरी के धागों का वर्क था। इसके साथ ही फुल स्लीव ब्लाउज और प्लजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन उनके लुक को और खास बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Golden Lehenga
- फोटो : instagram
ईशा अंबानी
अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी ने अपने रिसेप्शन में दुनिया के मशहूर डिजाइनर 'वैलेंटिनो' का एक खूबसूरत सुनहरा लहंगा पहना था। ईशा के लहंगे में बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। ईशा ने अपने खूबसूरत लहंगे को डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था।
विज्ञापन
5 of 7
Golden Lehenga
- फोटो : instagram
तारा सुतारिया
फिल्मी नगरी में तारा सुतारिया को आए बेहद कम ही वक्त हुआ है, लेकिन कम समय में उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इनके पास लहंगों का काफी शानदार कलेक्शन है। ये गोल्डन और व्हाइट लहंगा तारा पर कमाल का लग रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।