फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2025: तीज पर सिर्फ हरा रंग क्यों? लाल साड़ी में पाएं रॉयल लुक और खींचे सबका ध्यान

Wed, 09 Jul 2025 03:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 09 Jul 2025 03:03 PM IST
सार

Hariyali Teej 2025 Outfit Ideas: इस हरियाली तीज अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो हरे रंग की जगह लाल रंग की साड़ी पहनें। 

विज्ञापन
Hariyali Teej 2025 Outfit Ideas Red Saree Collection to look stunning and elegant
Hariyali Teej 2025: तीज पर सिर्फ हरा रंग क्यों? लाल साड़ी में पाएं रॉयल लुक और खींचे सबका ध्यान - फोटो : Instagram
Hariyali Teej 2025 Outfit Ideas: हरियाली तीज का त्यौहार सुहागन महिलाओं के साथ-साथ अविवाहित युवतियों के लिए भी बेहद खास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो विवाहित महिलाएं होती हैं, वो अपने पति की लंबी उम्र और उनके सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करती हैं, वही जो अविवाहित युवतियां होती हैं वह भगवान शिव के जैसा वर पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना करती है।


इस दिन महिलाओं के सजने और समझने का भी रिवाज है। मान्यता है कि अगर आप इस दिन भगवान शिव के पसंदीदा रंग यानी कि हरे रंग के वस्त्र धारण करें तो इससे भोलेनाथ अवश्य प्रसन्न होते हैं। इसी के चलते तीज के दिन हर महिला कोशिश करती है कि वो हरे रंग के वस्त्र पहनें।

लेकिन अगर आप अलग दिखना चाहती हैं तो लाल रंग के कपड़े भी हरियाली तीज की पूजा में पहन सकती है क्योंकि यह रंग भी पूजा के लिए काफी शुभ माना जाता है। यदि आप लाल रंग की साड़ी पहनेगी तो आप बाकियों से काफी अलग लगेगी और आपका लुक भी खूबसूरत लगेगा।
Hariyali Teej 2025 Outfit Ideas Red Saree Collection to look stunning and elegant
बनारसी लाल - फोटो : instagram
बनारसी लाल

यदि आपकी नयी-नयी शादी हुई है तो इससे बेहतर विकल्प तो आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। आप हरियाली तीज के दिन ऐसी चटक लाल रंग की बनारसी लाल साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगती है और आपको रॉयल लुक भी देगी। इसे कैरी कर रही हैं तो साथ में गोल्ड ज्वेलरी पहनें, ताकि आपका लुक रॉयल दिखे।
Hariyali Teej 2025 Outfit Ideas Red Saree Collection to look stunning and elegant
कांजीवरम साड़ी - फोटो : Instagram
कांजीवरम साड़ी

इस तरह की कांजीवरम सिल्क साड़ी ज्यादातर महिलाओं केे पास बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। इसे पहनने से लुक काफी रॉयल दिखता है। इसे पहनने की सबसे खास बात ये है कि इसमें एकदम नयी दुल्हन वाला लुक आता है। ऐसे में आप ऐसी साड़ी भी तीज के मौके पर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ स्लीक स्टाइल जूड़ा बनाकर बालों में गजरा अवश्य लगाएं, ताकि आप और खूबसूरत लगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2025 Outfit Ideas Red Saree Collection to look stunning and elegant
रफल साड़ी - फोटो : instagram
रफल साड़ी

अगर आपको डिजाइनर साड़ी पहनना पसंद है तो इस तरह की रफल साड़ी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। ऐसी साड़ी आपको बाजार में बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी। खास बात ये है कि इसे कैरी करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि इस तरह की साड़ियां प्री ड्रेप्ड आती हैं। बस इसके साथ ब्लाउज थोड़ा डिजाइनर ही पहनें, ताकि आपका लुक अलग सा दिखे। 
विज्ञापन
Hariyali Teej 2025 Outfit Ideas Red Saree Collection to look stunning and elegant
प्लेन साड़ी - फोटो : instagram

प्लेन साड़ी

आज-कल की लड़कियों को ये लुक काफी पसंद आता है। इसमें लो अपनी साड़ी तो एकदम से प्लेन ही रखती हैं, लेकिन इसके साथ ब्लाउज एकदम हटकर डिजाइनर लेती हैं। तो ऐसा आप भी कर सकती हैं। इसके लिए बस अपने लिए एक प्लेन साड़ी खरीदिए और उसके साथ डिजाइनर ब्लाउज पहनकर जलवा बिखेरिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed