{"_id":"65014ff16c93ec020b051f2d","slug":"hartalika-teej-2023-try-these-accessories-on-teej-festival-2023-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2023: तीज के दिन खूबसूरत दिखना है तो श्रृंगार में जरूर शामिल करें ये चीजें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hartalika Teej 2023: तीज के दिन खूबसूरत दिखना है तो श्रृंगार में जरूर शामिल करें ये चीजें
Hartalika Teej 2023: हर साल की तरह इस साल भी हरतालिका तीज के लिए महिलाओं ने काफी तैयारियां कर ली हैं। ये व्रत हर सुहागिन महिला के लिए काफी अहम होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और व्रत के पारण के समय महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। व्रत का मुख्य उद्देश्य पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करना होता है।
मान्यता है कि जो महिला सच्चे मन के साथ ये व्रत रखती है, उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। हर साल ये त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 18 सितंबर को पड़ रही है। ऐसे में बाजारों में इसकी धूम दिखाई देने लगी है। महिलाएं त्योहार पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए नए कपड़े से लेकर आभूषण तक खरीद रही हैं।
इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आपको अपने श्रृंगार में जरूर करना चाहिए। इन चीजों के इस्तेमाल के बाद आपके एथनिक लुक में चार चांद लग जाएंगे।
2 of 7
saree look
- फोटो : instagram
लाल या हरी साड़ी
ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में आप अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए सबसे पहले लाल या हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं। पूजा के समय के लिए इन रंगों की साड़ी सबसे अहम होती है। इसे पहनकर महिलाएं और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगती हैं।
3 of 7
mangalsutra
मंगलसूत्र
हरतालिका तीज का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए होता है। ऐसे में इस दिन अपने लुक को पूरा करने के लिए मंगलसूत्र को जरूर शामिल करें। ये हर विवाहित महिला का सबसे अहम गहना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
चूड़ी
- फोटो : अमर उजाला
चूड़ा
अगर आपके पास आपकी शादी का अगर चूड़ा रखा है तो उसे पहनें। ये आपके खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
5 of 7
maang tika
- फोटो : instagram
मांगटीका
तीज के दिन आप चाहे सूट पहनें या साड़ी, मांगटीका हर आउटफिट के साथ कमाल का लगता है। इससे आपका एथनिक लुक और ज्यादा निखर कर सामने आता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।