फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trending Makeup: आजकल चलन में है 'लैटे मेकअप', जानें इसे अप्लाई करने का तरीका

Fri, 08 Sep 2023 01:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 08 Sep 2023 01:00 PM IST
सार

लैटे मेकअप आजकल काफी चलन में है। यह मेकअप त्वचा को प्राकृतिक, मुलायम और चमकदार लुक देता है।

विज्ञापन
Trending Makeup how to do latex makeup at home in hindi
Makeup Tips - फोटो : istock

प्रियंका द्विवेदी



Trending Makeup: प्राकृतिक और मासूम लुक के लिए महिलाओं को लैटे मेकअप खूब भा रहा है। इसमें कॉफी के कई शेड्स का इस्तेमाल कर अलग-अलग लुक दिया जाता है। लैटे मेकअप आजकल काफी चलन में है। यह मेकअप त्वचा को प्राकृतिक, मुलायम और चमकदार लुक देता है। इसमें कॉफी यानी हल्के ब्राउन कलर के विभिन्न शेड्स को शामिल किया जाता है लेकिन इसको करते समय कुछ न कुछ कमी रह जाती है। ऐसे में बेहतर लुक पाने के लिए कुछ बातों को जानना जरूरी है।

Trending Makeup how to do latex makeup at home in hindi
skin care - फोटो : istock

क्लींजिंग और मॉइश्चराइजर

पहले चेहरे को क्लीन करें, फिर मॉइश्चराइज करें। इससे मेकअप लंबे समय तक तरोताजा बना रहेगा और त्वचा स्वस्थ एवं चमकदार दिखेगी। इसके बाद प्राइमर का इस्तेमाल करें। प्राइमर मेकअप को लंबे समय तक टिके रहने में मदद करेगा और इसे आपके चेहरे पर एक समान लुक मिलेगा।

Trending Makeup how to do latex makeup at home in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फाउंडेशन का इस्तेमाल

आप चेहरे पर लाइट फाउंडेशन लगा सकती हैं। इसका रंग चेहरे के रंग से मिलता-जुलता होना चाहिए। अगर आपको बहुत अधिक फाउंडेशन की आवश्यकता नहीं है तो आप लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं या बीबी क्रीम लगा सकती हैं, या फिर पाउडर फाउंडेशन का उपयोग भी कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Makeup how to do latex makeup at home in hindi
makeup - फोटो : pixabay

कंसीलर और ब्लशर

अगर चेहरे पर दाग-धब्बे या काले घेरे हैं तो आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका रंग फाउंडेशन के रंग से एक या दो शेड हल्का हो, फिर गालों पर ब्लशर लगाएं। ब्लशर ब्राउन रंग का और चेहरे के रंग से मिलता-जुलता डार्क या हल्का हो। अगर चेहरे का रंग हल्का है तो पीच ब्लशर और अगर गहरा है तो आप ब्राउन ब्लशर ट्राई कर सकती हैं।

विज्ञापन
Trending Makeup how to do latex makeup at home in hindi
mascara

पेंसिल लाइनर

अगर आप चाहें तो आंखों को पेंसिल आईलाइनर और मस्कारे से भी सजा सकती हैं। लैटे मेकअप में आईलाइनर का रंग ब्राउन रखें और आई शैडो में पूरी आंखों को ब्राउन रखें और बीच में हल्की-सी चमक देने के लिए डार्क के साथ गोल्डन रंग का उपयोग करें। मस्कारा का रंग भी डार्क ब्राउन रखा जाता है। आप अपनी आईब्रो को ब्राउन रंग से जैसा मन हो, सजा सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed