Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
hina khan latest airport look in blue top with cream palazzo fails impress the fashion lover
{"_id":"5fc378868ebc3e9bfd3f92d4","slug":"hina-khan-latest-airport-look-in-blue-top-with-cream-palazzo-fails-impress-the-fashion-lover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिना खान ने हद से ज्यादा स्टाइलिश बनने के चक्कर में बिगाड़ लिया पूरा लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
हिना खान ने हद से ज्यादा स्टाइलिश बनने के चक्कर में बिगाड़ लिया पूरा लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 29 Nov 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीटाउन के सितारे अब एयरपोर्ट पर जमकर स्टाइल मारते हैं। कंफर्टेबल कपड़ों के साथ स्टाइल मारने से लेकर ग्लैमरस लुक में फैंस भी इनका दीदार करना चाहते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि इनका स्टाइल हर किसी को इंप्रेस ही करे। ऐसा हुआ हिना खान के साथ जब वो एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान हिना खान के कपड़े स्टाइलिश दिखने की बजाय ब्लंडर नजर आ रहे थे।
2 of 5
hk
- फोटो : instagram
दरअसल, हिना ने एयरपोर्ट लुक को आरामदायक बनाने के लिए पलाजो और श्रग का को-आर्ड सेट पहना था। जिसकी डिजाइन काफी लूज फिटिंग वाली थी। बिना बटन और ढीली ढाली स्लीव के साथ पलाजो की डिजाइन भी काफी लूज थी। वहीं हिना ने इस क्रीम रंग के को-आर्ड सेट के साथ स्काई ब्लू रंग का टीशर्ट पहना हुआ था। जबकि इस आरामदायक कपड़ों को स्टाइलिश बनाने के लिए हिना ने काफी सारी एक्सेसरीज कैरी की थी। गॉगल्स के साथ ही लूइस विटॉन का हैंड बैग और पीप टो इस लुक के साथ मैच किया था।
3 of 5
hk
- फोटो : instagram
हालांकि इतना सारा एक्सेसरीज और स्टाइल दिखाने के बाद भी हिना की ये स्टाइल जरा भी अच्छी नहीं लग रही थी। लूज फिटिंग के होने के बावजूद ये हिना पर जरा भी सूट नहीं कर रही थी। वहीं रही-सही कसर इसके साथ मैच स्काई ब्लू टीशर्ट ने पूरी कर दी। जो इस एयरपोर्ट लुक को बिगाड़ने का काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hk
- फोटो : instagram
यहीं नहीं एक बार फिर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हिना ने सफेद रंग का ड्रेस पहना हुआ था। जिसके साथ पहने उनके जूते काफी अजीब दिख रहे थे। इस सिंपल सी राउंड नेक की ड्रेस के साथ हिना ने बालों पर रंगी स्कार्फ बांध रखा था। वहीं हाथों में वो डेनिम की जैकेट लिए नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
hk
- फोटो : instagram
हिना खान एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जहां वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव जाने की तैयारी में थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।