{"_id":"5fc25a338ebc3e75017f843c","slug":"karishma-tanna-pic-in-short-white-lace-dress-with-bold-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदहोश करने वाली अदाएं दिखा रहीं करिश्मा तन्ना, बेहद बोल्ड लुक में शेयर की तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मदहोश करने वाली अदाएं दिखा रहीं करिश्मा तन्ना, बेहद बोल्ड लुक में शेयर की तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
karishma tanna
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करिश्मा तन्ना छोटे पर्दे की स्टाइलिश एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। जिनकी फिगर से लेकर हाइट तक सबकुछ परफेक्ट होता है। वहीं उनके लुक्स फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी होते हैं। ऐसे में अगर करिश्मा बोल्ड लुक में तस्वीरें शेयर कर दें तो क्या हो? करिश्मा ने एक दिन पहले ही बेहद बोल्ड अदाओं के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमे उनके लुक्स को देख फैंस दीवाने हो गए हैं।
2 of 5
karishma tanna
- फोटो : instagram
वैसे तो करिश्मा अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन इस बार वो गजब की अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। मिस तन्ना ने सफेद रंग की छोटी सी फ्रॉक में पोज दिया है। कॉटन से बनी इस ड्रेस में थ्री फोर्थ पीजेंट स्लीव लगी है। वहीं इसकी फ्लेयर्ड डिजाइन और डीप नेकलाइन इसे बोल्ड बना रही है। जबकि गहरी नेकलाइन को क्रिस-क्रॉस रस्सी के जरिए टीजिंग इफेक्ट दिया गया है।
3 of 5
karishma tanna
- फोटो : instagram
करिश्मा ने इस लुक को मैट मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ मेसी हेयर और गोल्डन ब्रेसलेट के साथ पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karishma tanna
- फोटो : instagram
यहीं नहीं इससे पहले करिश्मा ने लाल रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वो बॉडीकॉन शांतनु एंड निखिल के डिजाइन किए गाउन में तैयार हैं। रेड कलर के इस गाउन में नेक पर केप जोड़ी गई है जो कमर तक लटकी है। ऑफ शोल्डर नेकलाइन ड्रेस के बस्ट एरिया से लेकर कमर तक प्लीट्स बनी हुई हैं। वहीं इस आउटफिट को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए एंब्रायडरी वाली बेल्ट जोड़ी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
karishma tanna
- फोटो : instagram
करिश्मा ने इस लुक को पोकर स्ट्रेट बालों के साथ अपने स्टेटमेंट ईयररिंग्स और हमेशा की तरह न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया है। वैसे करिश्मा का फैशन सेंस कमाल का है। इस बात का सबूत उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरें हैं। जिसमें वो कभी मैक्सी ड्रेस तो कभी सनशाइन ड्रेस में दिखती हैं। जबकि उनकी साड़ियों का कलेक्शन भी कुछ कम आकर्षक नही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।