फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर दिखानी है देशभक्ति तो पहनें इस तरह के आउटफिट

Wed, 14 Aug 2024 05:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 14 Aug 2024 05:01 PM IST
सार

इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने कपड़ों से भी देशभक्ति की झलक दिखा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह के आउटफिट इस दिन के लिए परफेक्ट रहेंगे। 

विज्ञापन
Independence Day 2024 trendy outfit ideas for Independence Day
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

Independence Day 2024: हर भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है। इस दिन ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। ऐसे में हर साल इस दिन को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन जगह-जगह ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। हर स्कूल, कॉलेज और दफ्तर में मिठाईयां बांटी जाती हैं। इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने कपड़ों से भी देशभक्ति की झलक दिखा सकते हैं।



ये सुनकर चौंकने की जरूरत नहीं है। यहां हम महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी कुछ ऐसे आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं, जिनको कैरी करके आप देशभक्ति दिखा सकते हैं। ये सभी कपड़े काफी आरामदायक भी रहते हैं, ऐसे में आपको इसे पहनने से पहले सोचने की जरूरत नहीं है। चलिए बिना देर करते हुए आपको भी स्वतंत्रता दिवस के लिए कुछ आउटफिट आइडिया देते हैं, ताकि आपका लुक उस दिन सबसे अलग दिखे। 

Independence Day 2024 trendy outfit ideas for Independence Day
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
ट्राई कलर सूट

इस तरह का सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। इसके लिए हरे रंग की पायजामी, सफेद रंग का कुर्ता और केसरिया रंग का दुपट्टा काफी अच्छा रहेगा। आप अपने इस लुक को पूरा करने के लिए हाथों में ट्राई रंग की चूड़ियां भी पहन सकती हैं। अपने इस सूट के साथ माथे पर बिंदी जरूर लगाएं। 
Independence Day 2024 trendy outfit ideas for Independence Day
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

ट्राई कलर साड़ी

आप स्वतंत्रता दिवस के दिन ऐसी तिरंगा के रंगों वाली साड़ी पहन सकती हैं। ये भी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इसके साथ ब्लाउज हरे रंग का ही पहनें। अपने इस साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए खुले बाल रखें और कानों में झुमके जरूर पहनें। इसके साथ चूड़ियां भी अच्छी लगेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2024 trendy outfit ideas for Independence Day
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

शरारा सूट के साथ ट्राई कलर दुपट्टा 

अगर आपके पास ट्राई कलर सूट नहीं है तो सफेद रंग के सूट के साथ ट्राई कलर का दुपट्टा पहनें। इस तरह के सफेद रंग के सूट पर ऐसा ट्राई कलर का दुपट्टा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। ध्यान रखें कि आपका सूट प्लेन व्हाइट रंग का ही होना चाहिए। 

विज्ञापन
Independence Day 2024 trendy outfit ideas for Independence Day
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
सफेद कुर्ता-पायजामा और पगड़ी 

पुरुषों को इस दिन कपड़े पहनने से पहले काफी सोचना पड़ता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के दिन आप सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और सफेद रंग की ही पगड़ी पहन सकते हैं। अगर सफेद पगड़ी नहीं पहनना चाहते तो बाजार में आपको कई तरह की अन्य रंगों की पगड़ियां मिल जाएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed