फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Special Dress: बच्चों पर भी चढ़ेगा देशभक्ति का रंग, जब उन्हें पहनाएंगे ये आउटफिट

Wed, 14 Aug 2024 03:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 14 Aug 2024 03:21 PM IST
सार

अगर आप अपने बच्चे पर भी देशभक्ति का रंग चढ़ाना चाहती हैं तो उन्हें कुछ खास आउटफिट पहनाकर स्कूल भेजें। 

विज्ञापन
Independence Day Special Dress for kids creative ideas fancy dress competition for kids
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : istock

Independence Day Special Dress: इस साल भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जिसकी तैयारी लोगों ने पूरी कर ली है। ये दिन हर भारतवासी के लिए गौरव और अभिमान का दिन है। इस दिन चारों तरफ देशभक्ति की झलक देखने को मिलती है।  स्वतंत्रता दिवस के दिन को पूरे देश में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। स्कूलों से लेकर दफ्तर तक तिरंगे के रंगों में रंगे नजर आते हैं।



इसी के चलते हर कोई अपने-अपने तरीके से देश की आजादी का जश्न मनाता है। इस दिन स्कलों में तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे पर भी देशभक्ति का रंग चढ़ाना चाहती हैं तो उन्हें कुछ खास आउटफिट पहनाकर स्कूल भेजें।

यहां हम आपको बच्चों के लिए कुछ ऐसे आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप उनके लुक को अलग बना सकते हैं। अगर आपका बच्चा स्वतंत्रता दिवस के दिन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग ले रहा है, तो उसमें ये लेख आपकी मदद करेगा। 

Independence Day Special Dress for kids creative ideas fancy dress competition for kids
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

तिरंगा साड़ी पहनाएं

अगर आपके पास सफेद रंग की शिफॉन की साड़ी है तो उसपर तिरंगा लगाएं। इस तरह की साड़ी आपके बच्ची पर काफी खूबसूरत लगेगी। इसके साथ उसके हाथों में तिरंगे वाले ब्रेसलेट पहनाएं और तिरंगे वाला ब्रोच भी साड़ी पर लगाएं। 

Independence Day Special Dress for kids creative ideas fancy dress competition for kids
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
लाल बॉर्डर वाली साड़ी

इस दिन हर कोई भारत माता को नमन करता है। ऐसे में आप अपनी बेटी को सफेद साड़ी पहनाकर तैयार कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इस साड़ी पर लाल रंग का चौड़ा बॉर्डर लगा हो। इसके साथ उनके माथे पर मुकुट पहनाकर हाथों में तिरंगा पकड़ाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day Special Dress for kids creative ideas fancy dress competition for kids
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram

झांसी की रानी के जैसी नौवारी साड़ी

झांसी की रानी लक्ष्मी बाई किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अकेले के दम पर अंग्रेजों को नाको चने चबाने पर मजबूर कर दिया था। ऐसे में अपनी बिटिया को आप उन्हीं की तरह नौवारी साड़ी पहनाकर स्कूल भेज सकते हैं। नौवारी साड़ी पहनाते वक्त उसके हाथ में तलवार अवश्य दें और सिर पर पगड़ी जरूर बांधें। 

विज्ञापन
Independence Day Special Dress for kids creative ideas fancy dress competition for kids
स्वतंत्रता दिवस 2024 - फोटो : instagram
नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जैसी ड्रेस

नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी की जंग में काफी अहम किरदार निभाया था। ऐसे में आप उनके जैसे कपड़े पहनकार अपने बेटे को स्कूल भेज सकते हैं।  इस तरह की ड्रेस आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। आप आज ही जाकर अपने बेटे के नाप की ऐसी ड्रेस खरीद सकते हैं। अगर आप अपने बेटे को नेता जी बनाकर स्कूल भेजेंगे तो हर कोई उसकी तारीफ करेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed