{"_id":"66b99693f2e2a1b1bc0fedc8","slug":"independence-day-special-trendy-bangles-for-woman-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day Special Bangles: स्वतंत्रता दिवस के दिन पहनें ऐसी चूड़ियां और कंगन, लुक दिखेगा खूबसूरत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Independence Day Special Bangles: स्वतंत्रता दिवस के दिन पहनें ऐसी चूड़ियां और कंगन, लुक दिखेगा खूबसूरत
Independence Day Special Bangles: स्वतंत्रता दिवस का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर कोई देश की आजादी और स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। स्वतंत्रता दिवस के कई दिन पहले से ही लोग देशभक्ति के रंग में रंगे रहते हैं। वो अपनी-अपनी तरह से इस दिन का जश्न मनाते हैं।
अगर आपके ऑफिस या कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम हो रहा है और आप कुछ अलग लुक चाहती हैं तो अपने लुक में तिरंगे के रंगों को अवश्य शामिल करें। तिरंगे के रंगों वाले कपड़े तो हर महिला आसानी से खरीद लेती है, लेकिन उन्हें इसके साथ एक्सेसीरिज का समझ नहीं आता।
इसी के चलते आज हम आपको तिरंगे के रंगों वाले कंगन और चूड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। तो अगर आप स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगे के रंग में रंगना चाहती हैं तो इस दिन ट्राई कलर चूड़ियों और कंगनों को अपने लुक में अवश्य शामिल करें।
2 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
पारंपरिक तिरंगा चूड़ियां
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप इस तरह की पारंपरिक तिरंगा चूड़ियों को भी पहनकर देशभक्ति दिखा सकती हैं। केसरिया, सफेद और हरे रंग की चूड़ियां तो हर महिला के पास आसानी से मिल ही जाती है। ऐसे में आप इन तीनों रंगों वाली चूड़ियों का सेट पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाएं।
3 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
नग जड़ा तिरंगा सेट
अगर साधारण चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो तिरंगा चूड़ियों के साथ ही ऐसी नग जड़ी हुई चूड़ियों को भी लगाएं। ये सेट देखने में खूबसूरत लगेगा और इससे आपकी चूड़ियां सिंपल नहीं दिखेंगी। ऐसी गोल्डन नग वाली चूड़ी तो हर किसी के पास होती ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
सुनहरे काम वाला तिरंगा सेट
अगर अपने लुक में गोल्डन टच देना चाहती हैं तो ऐसी चूड़ियों का चयन करें, जिसपर गोल्डन काम हो। इस तरह की काम वाली चूड़ियां महिलाओं को काफी पसंद आती है। ऐसे में आप इसे भी पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
पर्ल तिरंगा सेट
अगर चूड़ियां नहीं पहनना चाहती तो आपको बाजार में इस तरह का थ्रेड वाला तिरंगा सेट भी मिल जाएगा। इस पर जो पर्ल वर्क है, उसी वजह से इसका लुक प्यारा दिखेगा। इस तरह का सेट आवाज नहीं करता, ऐसे में आप इसे दफ्तर में भी पहनकर जा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।