फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami Special Mehndi Design: कान्हा की बांसुरी से मोरपंख तक, ट्राई करें ये यूनिक मेहंदी डिजाइन

Fri, 15 Aug 2025 02:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Aug 2025 02:25 PM IST
सार

Janmashtami Special Mehndi Design: यहां कृष्ण जन्माष्टमी की कुछ सुंदर और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जहां से आप हाथों में मेहंदी की सुंदर डिजाइन को उतार सकते हैं।

विज्ञापन
Janmashtami Special Mehndi Design Try These Latest Krishna Name Mehndi Designs
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

Janmashtami Special Mehndi Design: जन्माष्टमी के दिन मेहंदी लगाना केवल सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि शुभता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी खास माना जाता है। भारतीय परंपरा में मेहंदी को शगुन और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इस दिन मेहंदी लगाने से घर में खुशियां आती हैं और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।



मेहंदी की ठंडक मन और शरीर को शांति देती है, जिससे पूजा और उपवास के दौरान ऊर्जा बनी रहती है। इस जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण, बांसुरी, मोरपंख और कान्हा के चेहरे जैसी मेहंदी डिज़ाइन हाथों पर रचा सकती हैं। इस वर्ष 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी है। उसके पहले अपने हाथों में कान्हा के नाम की मेहंदी रचाएं। यहां कृष्ण जन्माष्टमी की कुछ सुंदर और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जहां से आप हाथों में मेहंदी की सुंदर डिजाइन को उतार सकते हैं।

Janmashtami Special Mehndi Design Try These Latest Krishna Name Mehndi Designs
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

माखन की मटकी वाली मेहंदी डिजाइन

ये मेहंदी डिजाइन सरल और आकर्षक है। इसमें गोल आकृति के बीच माखन की मटकी बनाएं। बीच में मोर पंख का आकृति भी बना सकते हैं। इस मेहंदी डिजाइन से पूरी हथेली भर जाएगी और रंग चढ़ने के बाद ये सुंदर दिखेगी।

Janmashtami Special Mehndi Design Try These Latest Krishna Name Mehndi Designs
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

लड्डू गोपाल का पालना 

नंदलाल के पालने वाली आकृति मेहंदी डिजाइन में उकेर सकते हैं। इसमें मटकियों की बीच लड्डू गोपाल बनाए गए हैं। इस आकृति को हथेली पर रचाकर अपने हाथों की सुंदरता बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami Special Mehndi Design Try These Latest Krishna Name Mehndi Designs
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

मुरली वाली मेहंदी डिजाइन

ये मेहंदी डिजाइन सरल और प्रभावी है। हथेली के बीचोबीच मुरली बनाकर उसके एक ओर कान्हा का चेहरा और मोर पंख की आकृति बनाएं। दूसरी ओर गोलाकार मेहंदी डिजाइन आकृति बनाएं।

विज्ञापन
Janmashtami Special Mehndi Design Try These Latest Krishna Name Mehndi Designs
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

कान्हा के चित्र वाली रंगोली डिजाइन 

ब्राइडल स्टाइल इस रंगोली डिजाइन के बीच में बाल गोपाल और यशोदा मां की आकृति बना सकते हैं। इस आकृति के चारों ओर बारीक लकीरों वाली डिजाइन बनाएं। ये मेहंदी डिजाइन बेहद खूबसूरत लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed